• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

सागर पुलिस द्वारा नेपाल पैलेस में हुऐ ट्रिपल मर्डर में त्वरित कार्यवाही करते हुऐ अपराध का चंद घंटो में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया * सिविल लाइन थाना अंतर्गत नेपाल पैलेस में मां एवं दो बेटियों की जघन्य हत्या से शहर में फैल गई थी सनसनी,

by Manish Gautam Chiefeditor
August 1, 2024
in सागर
0
सागर पुलिस द्वारा नेपाल पैलेस में हुऐ ट्रिपल मर्डर में त्वरित कार्यवाही करते हुऐ अपराध का चंद घंटो में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया * सिविल लाइन थाना अंतर्गत नेपाल पैलेस में मां एवं दो बेटियों की जघन्य हत्या से शहर में फैल गई थी सनसनी,
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण
किया जाकर आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तारी हेतु दिए थे निर्देश,
दिनांक 30/07/24 को रात्रि लगभग 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सागर को सूचना मिली थी कि,
थाना सिविल स्थित नेपाल पैलेस में एक तीन मंजिल मकान के अंदर खून से लथपथ 3 शव पड़े हैं, सूचना गंभीर
होने से तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक सागर जोने सागर श्री
प्रमोद वर्मों, पुलिस उप महानिरीक्षक सागर रेंज सागर श्री सुनील जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उइके,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश सिन्हा एवं एफएसएल, फिंगर प्रिंट एवं सायबर टीम सहित अन्य पुलिस
अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर एक महिला एवं दो बच्चियों के शरीर अचेतन अवस्था में खून
से सने पड़े थे, प्रथम दृष्टया देखने पर किसी नुकीले एवं धारदार हथियार से तीनों को चोटे पहुंचा कर हत्या का
अपराध घटित करना पाया गया। घटना क्रम से पूरे शहर में सनसनी फेल गई घटना अत्यंत गंभीर एवं झकझोर देने
वाली थी पुलिस महानिरीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा स्वयं अपने निर्देशन में पुलिस की टीमों को
मार्गदर्शन एवं विस्तृत निर्देश देकर आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर
नगर पुलिस अधीक्षक शहर एवं मकरोनिया द्वारा शहर के थाना प्रभारियों एवं पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक स्तर
के अधिकारियों व कर्मचारियों की तत्काल अलग-अलग टीम बनाकर तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलन कर
अज्ञात आरोपी को गिरफ्तारी हेतु टीमों को लगाकर कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता लगाने में जुट गए तकनीकी
साक्ष्य एवं अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदेहियों को चिन्हित किया गया एवं उनका पता लगाकर
पूछताछ की गई लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्यवाही के परिणाम स्वरूप आरोपी का पता
लगाया गया एवं उसको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसमे उसने अपना अपराध स्वीकार किया ।
घटना का विवरण- पूछताछ एवं तस्दीक में यह पाया गया की आरोपी देवर प्रवेश पटेल द्वारा अपनी भाभी
वंदना पटेल उम्र 35 वर्ष एवं दोनों सगी भतीजियों अवंतिका उम्र 07 वर्ष एवं अन्विका पटेल उम्र 03 वर्ष की हत्या
अपने कर्ज में दबे होने के कारण भाभी द्वारा और पैसे न देने पर और पहले से आरोपी को दिए हुए पैसे के बारे
आरोपी को ताने मारने पर, आरोपी की मां को, आरोपी की भाभी द्वारा लगातार प्रताड़ित करने के कारण, एवं आरोपी
द्वारा हाथापाई करने से आरोपी को गुस्सा आ जाने पर आरोपी ने वही किचन में रखे हसीये से अपनी भाभी वंदना
को 4-5 वार कर के मार दिया वही खंडी बड़ी भतीजी अवंतीका जो बीच-बचाव कर रही थी एवं रो रही थी को अपनी
पहचान होने के डर से उसी हसिये से लगे में 7-8 वार कर के मौके पर ही मार दिया । बगल वाले बेडरूम में छोटी
भतीजी रो रही थी उसे भी पास में रखे पत्थर के बट्टे से माथे एवं सिर में चोट पहुंचा कर मार दिया । घटना घटित
करने के बाद घटना स्थल पर रक्त रंजित डोरमेट, घटना के समय पहनी हुई टी-शर्ट और हसिया बाथरूम में रखी
पानी की बाल्टी में डाल कर और अलमारी से भाई के कपडें निकाल कर पहन कर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी
लेकर दूसरे पीछे के दरवाजे से भाग गया। आरोपी द्वारा लूटे गये जेवरात जा कर अपने साथी आरोपी प्रकाश पटेल
को दिए थे प्रकरण में उसकी संलिप्तता के आधार पर आरोपी बनाया गया है उक्त आरोपियों को अभिरक्षा में लिया
गया है।
अब तक विवेचना में आरोपी द्वारा पहने गये घटना समय की टी-शर्ट, लोवर, डोरमेट, घटना में
प्रयुक्त हसिया, पत्थर का बट्टा, एक सोने का हार, चांदी की 4 चुडिया, नगदी 10000/- और एक्टीवा गाडी जब्त की
गई है।
आरोपीयो का विवरण
–
1. प्रवेश पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल पैलेस कॉलोनी हाल निवासी ग्राम सारखेड़ी
जिला दमोह
2. प्रकाश पटैल उम्र 27 साल निवासी अहमद नगर, सागर

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/08/SPSagarmp_20240801__1819011775154503986_2_18190115509731819520.mp4

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट, मोमेंटम कोचिंग एवं एनी टाइम फिटनेस जिम के बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकाने पाई गयी : निगम प्रशासन ने किया सील*

*आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट, मोमेंटम कोचिंग एवं एनी टाइम फिटनेस जिम के बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकाने पाई गयी : निगम प्रशासन ने किया सील*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d