• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

शतप्रतिशत छात्रावासों की निरीक्षण करें, आपदा प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी रखें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
July 29, 2024
in मंडला
0
शतप्रतिशत छात्रावासों की निरीक्षण करें, आपदा प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी रखें – डॉ. सिडाना  समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभाग बेहतर तैयारी रखें। समय पर सूचनाएं प्राप्त करते हुए तत्काल निदानात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि टीम बनाकर घर घर जांच कराते हुए लोगों को वर्षाजनित बीमारियांे से बचने के संबंध में जागरूक करें। गमले, टायर, मटके आदि में जमा पानी को हटाने के लिए लोगों को समझाईश दें। जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन करें। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें। संबंधित निकाय फागिंग कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में महत्वपूर्ण दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सीएमएचओ तथा एसडीएम स्वास्थ्य केन्द्रों के भंडार की जांच करें। विभाग को प्राप्त मच्छरदानियों का नियमानुसार वितरण करते हुए लोगों को इसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ तथा अतिवर्षा से हुए नुकसान पर राहत राशि तत्काल स्वीकृत करें। सभी जल संरचनाओं की जांच करें। बांध से छोड़े जाने वाले पानी की सूचना निचले क्षेत्रों में समय पर दें। उन्होंने मंडला-जबलपुर सहित अन्य सड़कों में सुधार की कार्यवाही नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में कलेक्टर ने खाद, यूरिया की उपलब्धता एवं वितरण, खाद्यान्न वितरण, राजस्व महाभियान, प्रधानमंत्री जनमन आदि के संबंध में भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

शतप्रतिशत छात्रावासों की निरीक्षण करें

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि विभिन्न अधिकारियों के माध्यम से अगले 2 दिवस में जिले के सभी छात्रावासों की जाँच सुनिश्चित कराएं। इस दौरान पानी की भी जांच कराएं। सभी छात्रावासों की पानी टंकी, शौचालय आदि की साफ सफाई पर फोकस करें। स्कूल तथा आंगनवाड़ियों में प्रदाय किए जा रहे पानी की भी जांच करें। छात्रावासों में दिए जा रहे भोजन तथा स्कूलों के मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

सामूहिक भोज के लिए अनुमति जरूरी

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार के सामूहिक भोज के लिए एसडीएम स्तर से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। जहां भी सामूहिक भोज के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, खाद्य विभाग की टीम भोजन की जांच करें। भोजन का स्तर अच्छा नहीं पाए जाने पर आयोजक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार सहित अन्य मैदानी अमला इस तरह के आयोजनों की सूचना एसडीएम तथा जनपद कार्यालय में समय पर प्रदान करेंगे।

7 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित करें

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 7 अगस्त 2024 को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन करें। इस रक्तदान शिविर में जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी सहभागिता करते हुए रक्तदान करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि समय समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजना करें तथा आवश्यकता के आधार पर मरीजों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राजस्व अधिकारी प्रकरणों का निराकरण पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें – कलेक्टर श्री यादव  सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अटेंड नहीं करने पर कटेगा वेतन  कलेक्टर ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा

राजस्व अधिकारी प्रकरणों का निराकरण पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें - कलेक्टर श्री यादव सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अटेंड नहीं करने पर कटेगा वेतन कलेक्टर ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d