पार्षद जितेन्द्र कटारे की उपस्थिति में उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार कॉलोनी का निरीक्षण कर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था कराकर हजारों लोगों को जलप्लावन की त्रास्दी से पहुॅंचाई राहत*
जबलपुर। वर्षाऋतु के दौरान जलप्लावन के लिए चिन्हित संवेदनशील क्षेत्र महाराणा प्रताप वार्ड के भूकम्प कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोगों को नगर निगम द्वारा जलप्लावन की त्रास्दी से राहत प्रदान की गई है। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि भूकम्प कॉलोनी से शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने के तत्काल बाद ही टीम लगाकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था कराई गयी। इस मौके पर वार्ड पार्षद जितेन्द्र कटारे ‘‘जित्तू’’ की उपस्थिति में उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार वार्ड की कॉलोनियों का भ्रमण कर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था देखी और सभी संशाधनों को लगाकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था कराई गयी।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने इसके लिए कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, उपायुक्त संभव अयाची, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, संभागीय अधिकारी कृष्णकांत रावत, मुख्य स्वच्छता कालू राम सोलंकी, संभागीय यंत्री आशीष पाटकर सहित टीम के सभी सदस्यों के कार्यो की सराहना की है।


