कटनी (29 जुलाई)- सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत को प्रशंसा पत्र जारी किया है। आपको बता दें कि सीईओ श्री गेमावत द्वारा किए गए व्यक्तिगत प्रयासों और रुचि लेने के कारण जिला पंचायत कटनी को प्रदेश स्तर पर माह जून 2024 में ए ग्रेड के साथ 81.8 प्रतिशत कुल वेटेज प्राप्त हुआ है। अपर मुख्य सचिव ने जारी प्रशंसा पत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सीईओ श्री गेमावत की सराहना करते हुए सीएम हेल्पलाइन का कार्य कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ आशा व्यक्त की है कि आप सभी भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण भावना से आमजन की सेवा निष्पादन में सीएम हेल्पलाइन (181) में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण कराते रहेंगे।


