रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज सोमवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे इसके इक्कीस में से सात स्पिल-वे गेट औसतन 1.07 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिये गये हैं और इनसे 35 हजार 562 क्यूसेक ( घनफुट पानी प्रति सेकंड ) पानी छोड़ा जा रहा है ।
परियोजना प्रशासन के मुताबिक पानी छोड़े जाने से बांध के निचले क्षेत्र में नर्मदा का जल स्तर आठ से दस फीट तक बढ़ सकता है । निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाये रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील की गई है ।


