नवागत कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में श्रावण माह की तैयारी एवं व्यवस्थाओं को देखा तथा निरीक्षण किया। तत्पश्चात पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य के संबंध में निर्माण एजेंसी से जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए तथा पूजन अर्चन किया। इसके साथ ही शहर की सुख शांति समृद्धि की कामना की।