रिपोर्टर प्रिया दुबे
*शुभकामनाएॅं देने पहुॅंचे पूज्य गुरुदेव जी,महापौर, विधायक, निगमाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य स्नेहीजन*
जबलपुर । प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शहर से कांवड़ यात्रियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए आज रवाना हुआ। कॉंवड़यात्रियों को शुभकामनाएॅं देने आज रेल्वे स्टेशन पहुॅंचकर पूज्य गुरुदेव राघवदेवा आचार्य जी महाराज,महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डे, पूर्व महापौर प्रभात साहू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, वरिष्ठ समाज सेवी मुन्ना सिंह, एवं हरेन्द्र झा, रमेश अग्रवाल, गोल्डी मठारू, मनीष अग्रवाल, गिरीश जैन, अजय एवं अभिषेक सिंह आदि स्नेहीजनों के द्वारा पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल सहित अन्य सभी कॉवड़ियों को शुभकामनाएॅं दी। इस संबंध में पूर्व नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में 101 कांवड़िए बैजनाथ धाम देवघर झारखण्ड के लिए रवाना हुए। श्री अग्रवाल ने बताया कि शहर से रवाना कांवड़िए सबसे पहले काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे जहां उन्हें जल अर्पित करने के बाद फरक्का एक्सप्रेस से सुल्तानगंज बिहार के लिए रवाना होंगे।
जबलपुर कांवड़ संघ के बैनर तले पिछले पैंतीस सालों से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के संयोजक और पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल ने बताया कि आज उत्तरवाहिनी मां गंगा जी से जल लेकर 125 किलोमीटर की पैदल पद यात्रा निकाली गयी जिसमें गांव और जंगलों से होकर कांवड़िए नंगे पैर बिहार की सीमा पार करते हुए झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे।


