• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना —– राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों का निरीक्षण

राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों का निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
July 26, 2024
in शाजापुर
0
राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना —– राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों का निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जायसवाल

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत ग्राम मोरटा केवड़ी, खड़ी, पगरावदकलां, अवंतिपुर बड़ोदिया, तिलावदमैना एवं पंचदेहरिया में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कर पटवारियों एवं राजस्‍व अधिकारियों को बटांकन के सहमति वाले प्रकरणों के नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जनपद पंचायत सीईओ शुजालपुर श्रीमती रूषाली पोरस व कालापीपल श्री राजकुमार मण्डल, तहसीलदार श्री नागेश पंवार, श्री कैलाश सस्त्या, नायब तहसीलदार सुश्री सोनम शर्मा, श्री आनंद जायसवाल व श्री रोहित रणावत भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्रामों में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण करते हुए कहा कि नामांतरण एवं बटवारे के प्रकरण लंबित नहीं रखें। सभी राजस्व एवं पटवारी सुनिश्चित करें कि नामांतरण सहित राजस्व के प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं हो। अनावश्यक विलंब करते पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। राजस्व से संबंधित किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, यह भी राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से बनाए गए आबादी के नक्शे हितग्राहीवार तैयार करने के निर्देश दिये। तैयार किये गये नक्शों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को वितरित किये जायेंगे। कलेक्टर ने इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों से उनके नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, रास्ते के विवाद, प्रधानमंत्री एवं किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त होने आदि की जानकारी ली। वही निर्देश दिये कि भूमि के खसरे को आधार एवं समग्र से लिंक कराएं।
——–
शुजालपुर के सिविल अस्पताल का निरीक्षण
——–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शुजालपुर मण्डी क्षेत्र के सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए यहां पोर्च में बनाए गए अस्थायी वार्ड की आवश्यक मरम्मत कर उपयोग योग्य बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने यहां वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए बैठने एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान अस्पताल भवन की छत का निरीक्षण कर यहां अस्थायी वार्ड बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने एनआरसी संचालन के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिये। इसके उपरांत कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। इसके पूर्व कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण कर पौधारोपण किया। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया और डॉ. श्रीमती शारदा रामसरिया सहित अन्य चिकित्सकगण भी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रधानध्यापक पर लगा छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

प्रधानध्यापक पर लगा छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d