रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राज्यसभा में श्रीमती माया नारोलिया, सांसद राज्यसभा ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर उन्हें राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6) विलोपित करने का आग्रह किया। भारत पेंशनर्स समाज जिला शाखा- नर्मदापुरम द्वारा राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया से भेंट कर मांग पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें उन्होंने राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6) विलोपित कराने, आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में राहत आदि समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई थी। इसके परिप्रेक्ष्य में सांसद राज्यसभा श्रीमती नारोलिया द्वारा गृहमंत्री से भेंट कर उनके समक्ष उक्त समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया था। जिस पर गृहमंत्री ने कहा कि उक्त मांग जायज एवं उचित है इसका शीघ्र निराकरण किया जावेगा। गृहमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से शीघ्र ही पेंशनर्स समाज की मांगों पर कार्यवाही की जावेगी।


