महात्मा गाँधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान के निर्देशन पर निर्वाचित महिला सरपंचो का प्रत्यास्मरण दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम आज कटनी जिले रीठी जनपद पंचायत सभाकक्ष में रीठी ब्लॉक समन्वयक नीरज जैन एवं ए.डी.ओ पूरन चौबे ने प्रशिक्षण लिया । जिसमे प्रतिभागियों को पंजीयन एवं परिचय प्रपत्र भरना। उनके अनुभव एवं प्रशिक्षण कार्यकम पर चर्चा करना। प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन तथा ग्राम सभा-अवधारणा, बैठक कार्य एवं शक्तियों प्रतिनिधियों के अधिकार एवं उत्तरदायित्व तथा उसकी सीमाएं एवं ग्राम पंचायत की बैठक प्रकिया, सरपंचो के अधिकार एवं उत्तरदायित्व तथा उसकी सीमाएं। घटक की जानकारी।ग्राम पंचायत की बैठक का एजेंडा बनाने, बैठक बुलाने, बैठक की कार्यवाही का संचालन, बैठक की कार्यवाहीं लिखना, कार्यवाही को संबंधित
विभाग तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जानकारी के साथ 15वें की राशि से किये जाने वाले कार्य। राज्य वित्त आयोग, वित्तीय साक्षरता की जानकारी, ग्राम पंचायत की स्वयं की आय के स्त्रोत,बजट बनाने की प्रक्रिया एवं बजट बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें एवं प्रमुख मदों की जानकारी तथा विभिन्न विभागीय पोर्टल एवं ई-प्रबंधन प्रणाली,ई ग्रामस्वराज पंचायत दर्पण पोर्टल,आदि विषयों जानकारी प्रदान की गई।
रीठी जनपद पंचायत में कुल 56 ग्राम पंचायत आती हैं । जिसमें से 28 ग्राम पंचायत में महिला सरपंच चयनित है । लेकिन परीक्षण के दौरान जानकारी होने के बावजूद भी कुछ महिला सरपंच अनुपस्थिति रही ।
हरिशंकर बेन


