रिपोर्टर प्रिया दुबे
*हम सभी के प्रयास हैं कि भारी वर्षा के कारण भी शहर के नागरिकों को जलप्लावन से मिले राहत – महापौर*
*अतिवृष्टि के कारण बिलहरी की दो कॉलोनियों में जल भराव की स्थिति की सूचना पर जायजा लेने पहुॅंचे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और निगमायुक्त प्रीति यादव*
*केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने बरसते पानी के बीच नागरिकों से मिलकर कराई जल निकासी की व्यवस्था*
*16 जोनों में 24 घंटे अलर्ट मोड में जलप्लावन से राहत पहुॅंचाने तैनात हैं अधिकारी कर्मचारी – महापौर*
जबलपुर। विगत वर्षों की अपेक्षा भारी बारिश के बावजूद भी इस वर्ष शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलप्लावन से नागरिकों को राहत मिली है। इस संबंध में आज संयुक्त रूप से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा केन्ट विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं विधायक श्री रोहाणी ने बताया कि बिलहरी के कॉलोनियों में पानी भरने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। प्राप्त शिकायत के तत्काल बाद ही मौके पर हम लोग पहुॅंचे और स्वास्थ्य अमले को बुलाकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था कराई, जिससे कि नागरिकों को राहत मिली। उन्होंने मॉडल टाउन, कृष्णा होम्स, नर्मदा नगर, आदि क्षेत्रों का भी दौरा कर नागरिकों से चर्चा की तथा मौके पर ही स्वास्थ्य अमले को बुलाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई गयी और नागरिकों को राहत प्रदान की गई।
गौरतलब है कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व से ही नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर मानव संशाधनों के साथ-साथ मशीनरी संशाधनों को लगाकर नाला नालियों की सफाई कराई जा चुकी थी, जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष भारी वर्षा होने के बाद भी कहीं पर भी विषम स्थितियॉं निर्मित नहीं हुई।
निरीक्षण के मौके पर महापौर एवं विधायक ने अमले को यह भी निर्देशित किया कि वर्षा जल निकासी की व्यवस्था में कोई अवरोध या अतिक्रमण हो तो उसे तत्काल हटाया जाये और जहॉं हयूम पाइप डालकर निकासी की व्यवस्था की जाना हो वहॉं हयूम पाइप डालकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। महापौर श्री अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि सभी 16 संभागों में जलप्लावन से राहत पहुॅंचाने अधिकारियों कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो कि 24 घंटे अलर्ट मोड पर है, अतिवृष्टि होने पर जलभराव की स्थिति में शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही के लिए तैयार हैं।
निरीक्षण के मौके पर उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती, अनिल बारी, संभागीय यंत्री संतोष पाण्डेय, उपयंत्री अभिषेक तिवारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक पोला राव आदि उपस्थित रहे।


