• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टर बुद्धेश कुमार बैध और पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रेषित कर सम्मानित किया

by Manish Gautam Chiefeditor
July 23, 2024
in विदिशा
0
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टर बुद्धेश कुमार बैध और पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रेषित कर सम्मानित किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने प्रमाण पत्र प्रेषित कर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को सम्मानित किया है। गौरतलब हो कि विदिशा जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्विघ्न रूप से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रेषित कर सम्मानित किया गया है।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रेषित का सम्मानित होने के फलस्वरुप आज कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने कहा कि यह विदिशा जिले की पूरी टीम का सम्मान है। लोकसभा निर्वाचन में जिले की पूरी टीम ने जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। विधानसभा निर्वाचन में पूर्व से ही जिले की टीम ने बेहतर तैयारी की थी। इसलिए अलग से कुछ करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। जो भी जरूरी कार्य थे वह सब समय पर पूर्ण कर लिए गए। यह बड़ा कार्य था जो जिले की पूरी टीम ने मिलकर पूरा किया और लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निर्विघ्न व निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। वोटिंग प्रतिशत को लेकर भी स्वीप गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला पंचायत सीईओ डॉ. योगेश भरसट के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान के लिए जिले के मतदाताओं को अभिप्रेरित किया गया जिसके बेहतर परिणाम सामने आए। चुनाव प्रबंधन को लेकर भी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। जिले की विधानसभाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर द्वारा भी जिले की टीम द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई है। निर्वाचन कार्यों के दौरान जो भी शिकायतें प्राप्त हुई उन पर त्वरित कार्यवाहियां भी की गईं।
कलेक्टर वैद्य ने जिले की पांचो विधानसभाओं के एआरओ तथा जिला प्रशासन की पूरी टीम को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुनः धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की पूरी टीम द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक दायित्वों का निर्वहन कर निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में यथासंभव आदर्श आचरण संहिता का पालन हुआ।विदिशा जिले में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से एक अच्छे वातावरण में संपन्न हुए हैं। संपूर्ण कार्य के दौरान सौंपी गई जिम्मेदारियां को विदिशा जिले की पूरी टीम ने बखूबी निभाया। इसके लिए जिले की पूरी टीम बधाई और धन्यवाद की पात्र है।
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभाकक्ष में इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शशि मिश्रा, विनीत तिवारी, विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा, डिप्टी कलेक्टर संतोष बिटोलिया सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल – कैबिनेट की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 250 रुपए

भोपाल - कैबिनेट की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 250 रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d