• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*विश्व शतरंज दिवस पर बिछी कविता की बिसात* *राष्ट्रीय काव्य समारोह में बरसे कविता के मेघ….*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 22, 2024
in कटनी
0
*विश्व शतरंज दिवस पर बिछी कविता की बिसात*  *राष्ट्रीय काव्य समारोह में बरसे कविता के मेघ….*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।विश्व शतरंज दिवस के स्वर्णिम इतिहास के यादगार मौके पर जिला शतरंज एसोसियेशन,कटनी के गरिमाय संयोजन एवम तत्वाधान में विश्व शतरंज दिवस को समर्पित स्थानीय,होटल मंगलम के सुसज्जित सांस्कृतिक परिसर में जिला शतरंज एसोसिएशन,कटनी के मार्गदर्शक,संरक्षक,शतरंज खेल विधा के द्रोण डा. एस.के.खंपरिया की अध्यक्षता तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष जे.पी.निषाद के विशिष्ठ आतिथ्य में देश के ख्यातिलब्ध कवियों के सानिध्य में राष्ट्रीय काव्य समारोह,कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।दिव्य कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन ,माल्यार्पण से किया गया।देश के लोकप्रिय वरिष्ठ साहित्यकार डा.रमाकांत निगम के कुशल संचालन में वृहद काव्य समरोह का आगाज़ किया गया। विश्व शतरंज दिवस को समर्पित ऐतिहासिक शतरंज कवि सम्मेलन में आमंत्रित श्रेष्ठ कवियों में शतरंज पर केंद्रित कविताओं का सहज सरस काव्य पाठ कर शतरंज खेल के प्रति अपनी शुभ भावनाएं व्यक्त करते हुए जीवन दर्शन को रेखांकित कर काव्य समारोह को सार्थकता प्रदान की।शतरंज अलंकृत काव्य समारोह में वरिष्ठ प्रतिष्ठित कविगण सर्वश्री ईश्वर दास पुरवार,रमाकांत निगम,राजेंद्र सिंह ठाकुर, पुष्पा गुप्ता प्रांजलि,दीपिका पांडेय,ज्योत्सना शर्मा,जय सिंघानी आदि ने कविता पाठ कर विश्व शतरंज दिवस पर अपनी प्रतिनिधि कविताओं से कविताओं की जादुई बिसात बिछा कर उपस्थित असंख्य साहित्य अनुरागियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिला शतरंज संघ कटनी के गरीमय पूर्ण कवि सम्मेलन में शतरंज के विभिन्न प्रतिभागियों सहित संस्था के पदाधिकारी सचिव शेखर वर्मा,सहसचिव शिखा पलटा,विकास साहू,कोषाध्यक्ष निकेत खंडेलवाल सहित सम्मानित सदस्य शशि निषाद,दीपिका पांडेय, आयुष सेन,ज्योत्सना शर्मा कार्यकारणी सदस्य,वीरेंद्र ताम्रकार,हिमानी बजाज, वंदना गेलानी,हर्षित श्रीवास्तव सहित छायांकन मीडिया प्रेरक वंश खंपरिया सहित आमंत्रित गण्यमान जनों,शतरंज प्रतिभागी विद्यार्थियों की विशेष उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विश्व शतरंज दिवस पर आयोजित समारोह में शतरंज की दुनिया के बेताज बादशाह ,अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्री अक्षत खंपरिया की उपलब्धियों के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं प्रेषित की गईं। उक्त अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्योत्सना शर्मा की कविता एवम पेंटिंग में चयनित शिखा पलटा का अभिनंदन किया गया।काव्य समारोह में आमंत्रित श्रेष्ठ कवियों का सम्मान शाल श्रीफल तथा समृति प्रतिक चिन्ह से कटनी जिला शतरंज संघ के मार्गदर्शक संरक्षक कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डा. एस.के.खंपरिया ने स्नेहिल भावनाओं से किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डा.खंपरिया ने शतरंज के इतिहास और उसकी परंपरा की विरासत और खेल भावना के प्रति समर्पित शतरंज के खिलाड़ियों को प्रेरक संदेश प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।कवि सम्मेलन का समापन शतरंज के सामूहिक गीत से किया गया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष जे.पी.निषाद ने किया।।

प्रकाशनार्थ
सादर प्रेषित…

सचिव
जिला शतरंज संघ,कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दुकान के बोर्ड पर मालिक का नाम लिखने संबंधी निर्देश नहीं

दुकान के बोर्ड पर मालिक का नाम लिखने संबंधी निर्देश नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d