शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी जिला कटनी में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार ’01 जुलाई 2024 से 03 जुलाई 2024 तक नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं की जानकारी विषय चयन खेलकूद गतिविधियों के संबंध में पुस्तकालय प्रयोगशाला एवं महाविद्यालय कैंपस का भ्रमण करते हुए समस्त स्टाफ का परिचय दिलाया गया इसी के साथ-साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया दीक्षाराम में कार्यक्रम का मूल उद्देश्य छात्रों को रोजगार मूलक शिक्षा प्रदान करना उद्देश्य है उक्त कार्यक्रम प्राचार्य रतिराम अहिरवार के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया जिसका 3 जुलाई 2024 को समापन किया गया समापन सत्र में सरपंच ग्राम पंचायत नेगई महाविद्यालय स्टाफ प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ रविता सिंह कॉलेज चलो अभियान नोडल अधिकारी डॉक्टर नीता मिश्रा स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर अंकुर कुमार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद बागरी किदाधिकारी श्री चंदन यादव ग्रंथपाल श्री नवीन कलबंधे श्री पंकज मिश्रा डॉ हेमंत कुमार चौरसिया डॉ सुदीप जाना श्रीमती अभिलाषा दवंडे रश्मि सिंह श्री भूपेंद्र कुमार शुक्ला आदि के साथ-साथ पूर्व छात्र छात्राओं सहित अन्य ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।


