• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम में देर रात हुई जोरदार बारिश से अनेक स्थान हुए जलमग्न, कब हटेंगे नालों के अतिक्रमण?कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के दिए निर्देश….

by Manish Gautam Chiefeditor
July 21, 2024
in नर्मदापुरम
0
नर्मदापुरम में देर रात हुई जोरदार बारिश से अनेक स्थान हुए जलमग्न, कब हटेंगे नालों के अतिक्रमण?कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के दिए निर्देश….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह तक बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ हुई जोरदार बारिश के कारण नर्मदापरम मुख्यालय नगर की कई कालोनियां जल भराव की चपेट में आकर यहां बाढ़ के हालात निर्मित हुए। शहर के मीनाक्षी चौराहा, नारायण नगर, आनंद नगर, तिवारी कॉलोनी, आदमगढ़, इंदिरा चौक, न्यू जयस्तंभ चौक, हलवाई चौक, रविशंकर मार्केट,दशहरा मैदान, सुभाष चौक,सेठानी घाट, सतरास्ता सहित अन्य क्षेत्रों में जल भराव से हालत खराब हुई जो बारिश थमने के उपरांत धीरे-धीरे पानी के बहाव से सामान्य हुआ। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि शहर के मुख्य नालों

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/07/km_20240721-2_540p_30f_20240721_202304.mp4

पर अतिक्रमण सहित जाम होने के कारण यह हालात निर्मित हुए। जबकि कलेक्टर द्वारा जून माह में ही नगर पालिका प्रशासन को सभी नालों की साफ सफाई सहित नालों पर हुए पक्के अतिक्रमणों को हटाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। वहीं नर्मदापुरम में भारी वर्षा होने की मौसम विभाग की चेतावनी के चलते कलेक्टर सोनिया मीना ने शनिवार रात से ही सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए थे। डोलरिया 141 मिलीमीटर , सिवनी मालवा 76 मिलीमीटर, माखननगर 137 मिलीमीटर, पिपरिया 240 मिलीमीटर, बनखेड़ी 127.8 मिलीमीटर, पचमढ़ी 111.6 मिलीमीटर, सोहागपुर 164 मिलीमीटर, नर्मदापुरम 62 मिलीमीटर, इटारसी 168.4 मिलीमीटर, में बारिश हुई। रविवार सुबह से ही एडीएम, सभी एसडीएम, सीईओ, सीएमओ, तहसीलदार फ़ील्ड में उपस्थित रहे।नर्मदापुरम शहर और सोहागपुर, डोलरिया ग्रामीण सहित अन्य क्षेत्रों में राहत शिविर खुलवाये गये। शोभापुर पिपरिया मुख्य मार्ग, बनवारी मोकलवाड़ा रपटा एवं हथवास सिलारी रपटा, नगर परिषद बनखेड़ी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ओल नदी पर मार्ग बाधित हुआ। कर्मचारी सुरक्षा हेतु तैनात कर दिए गए हैं। वर्षा होने के कारण जहां भी जलभराव की स्थिति थी उसका निरीक्षण कर उचित पानी निकासी की व्यवस्था जेसीबी से करवायी जा रही है। 11 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। एक मृत्यु एवं एक गंभीर रूप से घायल महिला की सूचना प्राप्त हुई। सभी प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा त्वरित चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*इंदिरा गांधी वार्ड में बनेगी डब्लूबीएम रोड * *महापौर प्रीति संजीव सूरी ने वार्ड वसियों को विकास कार्य की दी सौग़ात*

*इंदिरा गांधी वार्ड में बनेगी डब्लूबीएम रोड * *महापौर प्रीति संजीव सूरी ने वार्ड वसियों को विकास कार्य की दी सौग़ात*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d