• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शराब की तस्करी करते महिला हैंडलर गिरफ्तार, कटनी से बिहार लेकर जा रही थी शराब, लगभग 50 हजार रुपए कीमत की शराब हुई बरामद

by Manish Gautam Chiefeditor
July 21, 2024
in कटनी
0
शराब की तस्करी करते महिला हैंडलर गिरफ्तार, कटनी से बिहार लेकर जा रही थी शराब, लगभग 50 हजार रुपए कीमत की शराब हुई बरामद
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर : हेमन्त सिंह

कटनी। कटनी जिले से शराब की तस्करी बिहार में भी हो रही है। शराब के कारोबार से जुड़े कई ऐसे लोग हैं जो कि इस तस्करी के व्यवसाय को कुछ हैंडलर की मदद से संचालित कर रहे हैं। आज इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब जीआरपी पुलिस ने एक महिला हैंडलर को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया। शराब की तस्करी करते हुए पकड़ी गई महिला हैंडलर के पास से लगभग 50 हजार रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। खास बात यह है कि जिस महिला हैंडलर को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा है वह रीवा जिले की निवासी बताई जा रही है और रीवा जिले से आकर कटनी से शराब की खेप बिहार पहुंचने का काम कर रही थी।
कार्यवाही के संबंध में

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240721-WA0093.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240721-WA0095.mp4

जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि रेल पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक महिला को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। महिला रीवा की रहने वाली है और ट्रॉली बेग एवं पिट्ठू बैग में शराब रखकर बिहार ले जा रही थी। इससे पहले की महिला अपने मंसूबों में कामयाब हो पाती उसे जीआरपी दबोच लिया। जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि रेल पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी के मार्गदर्शन में जीआरपी द्वारा स्टेशन की चेकिंग के अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान प्लेटफार्म नम्बर 2 पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिली। उससे पूछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर थाने लाकर उससे पूछताछ की गई और ट्रॉली बैग व पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमे शराब रखी हुई पाई गई। महिला से शराब ब्लंडर प्राइड 24 बोतल और ब्लैक डॉग 24 बोतल को जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। कार्यवाही में जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने, उपनिरीक्षक अनिल मरावी, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र शर्मा, मनोज मिश्रा, आरक्षण सरफराज, ओमकार, महिला आरक्षक स्वाति सिंह सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वार्ड क्रमांक 5 कर्मचारी कॉलोनी मैं सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमि पूजन….!

वार्ड क्रमांक 5 कर्मचारी कॉलोनी मैं सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमि पूजन....!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d