रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत छात्रावास परिसर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास नर्मदापुरम एवं पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास नर्मदापुरम में कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण जिला नर्मदापुरम डाँ अनुराधा सकवार द्वारा फलदार एंव छायादार आम, आवंला, मुनगा, कटहल आदि के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर विभागीय निरीक्षक बालक छात्रावास अधीक्षक, कन्या छात्रावास अधीक्षिका, छात्रावास कर्मचारी एंव छात्रावास में निवासरत विद्यार्थी उपस्थित थे। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सुश्री डाँ अनुराधा सकवार द्वारा सभी को वृक्षारोपण का महत्व बताया गया और साथ ही सभी को संकल्प दिलाया गया कि प्रति वर्ष वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगे।


