उमरियापान:- जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में दस दिनों के भीतर करंट लगने की तीसरी घटना हुई।
गुरुवार शाम को उमरियापान थाना क्षेत्र के खाम्हा गांव में बिजली सुधार के लिए चढ़ा एक प्रौढ़ करंट की चपेट में आने से खम्भे से नीचे गिर गया जो अभी गंभीर हालात में है।बिजली विभाग के जिम्मेदार मामले को रफादफा करने में लगे हैं। बिजली सुधार के लिए सरपंच ने परमिट लिया था। लेकिन करंट कैसा आया, इसकी जांच विभाग के अधिकारी कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक खाम्हा निवासी दादूराम पिता नत्थू पटेल (42) क्षेत्र में बिजली सुधार का कार्य करता है। वह एक प्राइवेट कर्मचारी हैं।
गुरुवार शाम को वह गांव में जम्फर का सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गया। घटना में प्रौढ़ को गंभीर चोटें आई है, वहीं करंट लगने से हाथ की अंगुली सहित अन्य हिस्सों पर चोट पहुँची है।ग्रामीणों ने आनन फानन उमरियापान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहा उपचार जारी है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुँची। पीड़ित के कथन लिए। खाम्हा सरपंच सुशील पाल ने बताया कि गांव में चार ट्रांसफार्मर खराब है। पेयजल व्यवस्था भी बाधित है। इसको लेकर ढीमरखेड़ा कनिष्ठ अभियंता वीरेन्द्र सिंह उइके से परमिट लिया गया था।उन्होंने परमिट भी दिया। दादूराम सुधार के लिए चढ़ा ही और करंट लग गया और नीचे गिर गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सहायक अभियंता चंचल गुप्ता ने बताया कि मामले की कोई जानकारी अभी तक नहीं हैं। अगर ऐसा है तो जांच की जाएगी।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


