*आई.टी.आई भवन करें हैंडओवर*
कलेक्टर श्री प्रसाद ने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के अपने भ्रमण के दौरान दो कराड़ 89 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन शासकीय आईटीआई भवन विजयराघवगढ़ के भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया और भवन में लाईट व्यवस्था आदि की फिटिंग कार्य पूरा कर तय समय-सीमा अगस्त माह तक हर हाल में विभाग को भवन का हस्तांतरण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन आईटीआई भवन की निर्माण एजेंसी परियोजना क्रियान्वयन ईकाई है। इस दौरान कार्यपालन यंत्री श्री पोनिकर और एस.डी ओ डी.के.मिश्रा उपस्थित रहे।


