• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, November 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद में उद्योगपतियों ने कहा कि उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य* *प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *कटनी जिले के उद्योगपतियों ने जबलपुर मंे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, दिया धन्यवाद*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 18, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मुख्यमंत्री ने कटनी के उद्योगपतियों से कहा कि रेल से संबंधित विनिर्माण औद्योगिक इकाईयां लगानें आगे आएं*

कटनी – मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन से प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास के माध्यम से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये 20 जुलाई को जबलपुर में हो रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिये गुरुवार को भोपाल से यहां कटनी जिले के कलेक्ट्रेट स्थित एन आई सी कक्ष में मौजूद उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद के दौरान यह विचार व्यक्त किये। इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद सहित सभी उद्योगपति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिये कटनी जिले सहित जबलपुर,डिंडौरी, नरसिंहपुर व मंडला में के उद्यमियों के साथ गुरूवार को वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों से संवाद के पीछे और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन का उद्देश्य यह है कि प्रदेश मे उद्योग, व्यवसाय व कारोबार दोगुना हो जाये। उन्होने कहा कि यहां चल रहे उद्योगों की कठिनाईयों को दूर करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कटनी मे रोजगार परक औद्योगिक इकाईयों की संख्या बढ़ानें की बात उद्योगपतियों से करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को जमीन, पानी और बिजली सहित अन्य जरूरी सहूलियतें मुहैया करा रहीं है। इसके अलावा रोजगार परक उद्याोगों में काम कर रहे श्रमिको के लिए पांच हजार रूपये प्रति श्रमिक के मान से सहायता राशि भी प्रदान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों के साथ बाहर के उद्यमियों को जोड़कर प्रदेश के सभी अंचल में सरकार समान रूप से विकास करना चाहती है, जिसमें कृषि, रोजगार, व्यापार, पर्यटन आदि की दिशा में एक नये उपलब्धि को हासिल किया जा सके। इसमें कई सारी कठिनाईयॉं आती है। लेकिन सकारात्मक सोच से आगे बढ़कर उनका निराकरण करें। छोटे-बड़े, मझौले सभी उद्यमी सरकार के साथ कदम-कदम से मिलाकर चलेंगे तो विकास की एक नई धारा प्रवाहित होगी।

लधु उद्योग भारती के महामंत्री अरूण सोनी ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद मे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए आभार जताते हुए कटनी मे गारमेंट क्लस्टर स्थापित कराने और उद्योगों को डीबीटी की सुविधा मुहैया कराने को सरकार का अभूतपूर्व कदम बताते हुए धन्यवाद दिया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कटनी रेल्वे का बहुत बड़ा जंक्शन है, कटनी जिले में रेल्वे से संबंधित औद्योगिक इकाईयों की अपार संभावनाए है, यहां उद्योगपति रेल्वे से संबंधित इंडस्ट्री लगाने आगे आयें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी को केवल खनिज, पत्थर, चूना और सीमेंट के लिए न जाना जाये, बल्कि रेल्वे ट्रेक और रेल से संबंधित विनिर्माण उद्योग स्थापित करने की दिशा मे भी उद्योगपति पहल करें।

मध्यप्रदेश लद्यु उद्योग संघ के सचिव और मैसर्स जयंत सिरेमिक औद्योगिक क्षेत्र बरगवां के उद्योगपति सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि 20 जुलाई को आयोजित जबलपुर के कान्क्लेव में बडा पूंजी निवेश आनें की संभावना है लेकिन पूर्व से स्थापित उद्योगों पर भी सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता की बात कही। श्री मिश्रा ने कहा कि उद्योगों से संबंधित किसी भी निर्णय में स्थानीय उद्योंग संगठनों की राय को भी शामिल किया जाये।

*उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य*

वर्चुअल संवाद के दौरान मध्यप्रदेश रिफैक्ट्रीज मैनिफैक्चर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष श्री अरविंद गुगलिया ने कहा कि मध्यप्रदेश मे उद्योगों को 40 प्रतिशत सब्सिडी मिल रही है जो पूरे देश में और कहीं नही मिलती है। इससे प्रदेश मे उद्योग धंधे काफी फल- फूल रहे है। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुगालिया की इस बात पर ताली बजाई जाय कि मध्यप्रदेश इंड्रस्ट्रियल फ्रेंडली स्टेट है। श्री गुगलिया ने मिनरल इंडस्ट्रियों के लिए और अधिक सुविधाएं शासन स्तर से प्रदाय करने का आग्रह किया।

इस दौरान एनआईसी कक्ष में महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह चौहान, सहायक प्रबंधक राकेश पटेल और रंजीत सिंह गौतम, उद्योगपति मनीष गेई सहित उद्योगपतियों की उपस्थिति रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद में उद्योगपतियों ने कहा कि उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों ने जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, दिया धन्यवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.