• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश टिमरनी

*कलेक्टर श्री सिंह ने कन्या छात्रावास का आकस्मिक किया निरीक्षण*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 16, 2024
in टिमरनी
0
*कलेक्टर श्री सिंह ने कन्या छात्रावास का आकस्मिक किया निरीक्षण*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार सुबह आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में रात्रि में कोई सुरक्षा गार्ड न होने से असुरक्षा की भावना रहती है। कलेक्टर श्री सिंह ने डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड को एक महिला नगर सैनिक तथा तहसीलदार को एक महिला कोटवार छात्रावास में तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होने छात्रावास की दीवार पर निकटतम पुलिस थाना व पुलिस निरीक्षक के फोन नम्बर लिखवाने के लिये भी कहा ताकि जरूरत पड़ने पर छात्राएं फोन से सूचना दे सकें। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि छात्रावास के मुख्य द्वार पर लगा सीसी टीवी कैमरा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ दिया गया है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। उन्होने छात्रावास की अव्यवस्थाओं के लिये जिला संयोजक श्रीमती कविता आर्य के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान निर्देश दिये कि अगले माह तक नायब तहसीलदार सुश्री रूपकला परमार प्रतिदिन कन्या छात्रावास का निरीक्षण करेंगी और छात्रावास की समस्याओं के निराकरण के लिये वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय करेंगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमओ पाटीदार को छात्रावास की छत पर वाटर प्रुफिंग कराने तथा छात्रावास परिसर के बाहर झाड़ियां कटवाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होने तहसीलदार श्रीमती लविना घाघरे को छात्रावास में उपलब्ध कमरों व निवासरत छात्राओं की संख्या के आधार पर युक्तियुक्तकरण करने के निर्देश दिये। छात्राओं ने कलेक्टर श्री सिंह से टायलेट में पानी न आने तथा छात्रावास में पुस्तकालय की व्यवस्था न होने व टीवी खराब रहने की शिकायत की, जिस पर उन्होने छात्रावास में सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र ही उपलब्ध कराने के लिये आश्वस्त किया। कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं को प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश छात्रावास अधीक्षिका को दिये। उन्होने छात्राओं से कहा कि वे समय से छात्रावास से स्कूल जाएं और शाम को निर्धारित समय पर छात्रावास में वापस आयें। छात्रावास में छात्राओं के आने व जाने का समय भी दीवार पर अंकित कराने के निर्देश उन्होने दिये। इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार तथा जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
VIDEO 18 जुलाई से 45 दिन तक राजस्व महाअभियान के द्वारा किसानों के राजस्व से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।   हमारी सरकार किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है : CM

VIDEO 18 जुलाई से 45 दिन तक राजस्व महाअभियान के द्वारा किसानों के राजस्व से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। हमारी सरकार किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है : CM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d