भोपाल में एक मनचले को लड़की को छेड़ना भारी पड़ गया। लड़की ने आरोपी को पकड़कर पहले तो उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। उसके बाद उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। यह देख लोगों ने भी लड़के की जमकर पिटाई कर दी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार छेड़खानी का मामला प्रोफेसर कालोनी का बताया जा रहा है। आरोपी युवक नशे में धुत था। युवक ने युवती को इस दौरान अश्लील कमेंट्स भी किए थे। पहले तो लड़की ने मनचले को जमकर सबक सिखाया, फिर राहगीरों ने भी उसकी पिटाई कर दी।
नशे में धुत आरोपी युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है। वहीं पिटाई के बाद मनचला मौके से फरार हो गया। वहीं इस मामले में अभी थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत के बाद और वीडियो के आधार पर पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।