रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। 13- एमपी बटालियन से संबद्ध समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदापुरम के एनसीसी केडिट्स ने संस्था प्राचार्य प्रेरणा रावत के मार्गदर्शन में एक पेड़ एक केडिट्स अभियान शुरू किया। इसके पहले संस्था के एनसीसी केडिट्स ने थेलीसेमिया रोग को जड़ से मिटाने हेतु जागरूकता रैली भी आयोजित की। पूरे अभियान में एनसीसी मेनेजर प्रदीप यादव ,एसोसिएट एनसीसी आफिसर टीओ विजय प्रकाश श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा उन्होंने केडिट्स को लोगों में जागरूकता फैलाने के संबंध में जरूरी जानकारी दी। इन सभी गतिविधियों के सफल आयोजन की संस्था डायरेक्टर डा. आशुतोष कुमार शर्मा एवं बटालियन के अधिकारियों ने प्रशंसा की।


