रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव
घटना का विवरण दिनांक 29 सितंबर 2022 को थाना मोतीनगर में मृतक भूपेंद्र
पिता कोमल प्रसाद अहिरवार उम्र 28 साल निवासी ग्राम बदोना थाना मोतीनगर जिला
सागर किला फुलेर पहाड़ी के बाजू में गजेंद्र राजपूत के खेत में बने कुआं के पानी ग्राम
भापेल में तैरती हुई मिलने की सूचना पर मौके पर पंचनामा आदि की कार्यवाही की गई,
मृतक की लाश को रस्सी से पत्थरों में बांधकर कुएं के पानी में फेंका गया था, जांच
उपरांत थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 961/ 2022 धारा 302, 201 ipc का पंजीबद्ध
किया गया था।
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश की गई
लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था, जिसे वैज्ञानिक साक्ष्य, आरोपी के
परिजनों, दोस्त, रिश्तेदारों, सोशल मीडिया, घटनास्थल एवं आसपास के गांव से गायब
हुए व्यक्तियों की जानकारी आदि के माध्यम से तलाश की जा रही थी, घटना के बाद
एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम आ रहा था, जो घटना दिनांक के बाद गायब था, जिसकी
तलाश लगातार की जा रही थी, दिनांक 12 जुलाई 2024 को विशाल रजक पिता
मुन्नालाल की उम्र 23 साल निवासी ग्राम गिरवर थाना सानौधा जिला सागर को अभीरक्षा
मैं लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा मृतक भूपेंद्र अहिरवार की हत्या कर उसकी
लाश को कुएं में फेंकना स्वीकार किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे
माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है
(म.प्र.)
थाना मोतीनगर जिला सागर म.प्र.


