*फोटो व अश्लील भाषा का प्रयोग कर वादिनी की समाज में छवि धूमिल करने के आशय से ब्हाटसएप/फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
जनपद कन्नौज में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर कमलेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में एवं साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार अवस्थी के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना टीम ने किया सराहनीय कार्य ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
थाना तालग्राम क्षेत्र की एक वादिनी द्वारा साइबर क्राइम थाना कन्नौज पर लिखित शिकायत दी गई जिसमें अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के फोटो Sexy नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील भाषा का प्रयोग एवं मोबाइल नम्बर वायरल करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-06/2024 धारा 501 IPC व 67 IT Act पंजीकृत किया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना साइबर क्राइम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिस मोबाइल नम्बर से वादिनी का फोटो Sexy नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुये पोस्ट किया था । उस मोबाइल नम्बर की कैफ/काँल डिटेल/लोकेशन व अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर घटना को कारित करने वाले व्यक्ति अंकित जाटव उर्फ अनूप मौर्या पुत्र रामरतन मौर्या उम्र करीब 27 वर्ष निवासी धिंगपुर पोस्ट सिकन्दरपुर थाना तालग्राम का नाम प्रकाश में आया ।
आज दिनांक 13/07/2024 को थाना साइबर क्राइम कन्नौज की टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित जाटव उर्फ अनूप मौर्या पुत्र रामरतन मौर्या उम्र करीब 27 वर्ष निवासी धिंगपुर पोस्ट सिकन्दरपुर थाना तालग्राम जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन Vivo 1901 रंग नीला जिसकी IMEI 866767043250031/ 866767043250023 है, जिसमें सिम न0 7518117829 पूर्व में चल रही थी को बरामद किया गया । उपरोक्त सिम का प्रयोग करते हुये प्रकाश में आये अभि0 अंकित जाटव उर्फ अनूप मौर्या पुत्र रामरतन मौर्या उम्र करीब 27 वर्ष निवासी धिंगपुर पोस्ट सिकन्दरपुर थाना तालग्राम जनपद कन्नौज द्वारा यह अपराध कारित किया गया है।
*बरामदगी का विवरण:-*
अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन Vivo 1901 रंग नीला तथा एक अदद सिम बरामद हुआ ।
*नाम पता अभियुक्त:-*
अंकित जाटव उर्फ अनूप मौर्या पुत्र रामरतन मौर्या उम्र करीब 27 वर्ष निवासी धिंगपुर पोस्ट सिकन्दरपुर थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:-*
1. प्र0नि0 अजय कुमार अवस्थी साइबर क्राइम थाना जनपद कन्नौज
2. निरीक्षक विश्वनाथ मिश्र
3. मुख्य आरक्षी रामअवतार
4. मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह
5. आरक्षी सहदेव सिंह
6. आरक्षी ज्ञानेन्द्र सिंह
7. चालक आरक्षी केशव


