• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में भू-विरासत स्थल भेड़ाघाट में प्रदर्शिनी का आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
July 12, 2024
in जबलपुर
0
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में भू-विरासत स्थल भेड़ाघाट में प्रदर्शिनी का आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण राज्य इकाई मप्र जबलपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में “भूविरासत स्थल भेड़ाघाट” पर एक दिवसीय प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल भेड़ाघाट के कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रदर्शिनी के प्रारम्भ मे श्री सुहेल अहमद निदेशक ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा किये गये कार्यो तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के पहले चरण मे छात्रों को बैनरो के द्वारा विभिन्न भू-विरासत स्थलों जैसे भेड़ाघाट, ढाला क्रेटर, चंबल के वीहड, भीमबेटका रॉक शेल्टर कॉम्प्लेक्स, घुघुआ जीवश्म पार्क, मझगवां हीरा क्षेत्र पन्ना की जानकारी तथा भारत के भूविज्ञान का संक्षिप्त परिचय दिया। इनके अलावा छात्रों को प्लेट टेक्टोनिक्स, भूवैज्ञानिक समय सारणी, खनिज लक्ष्यीकरण, जीवाश्मों में भारतीय डायनासोर रिकॉर्ड, उल्कापिंड के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अगले चरण मे खनिजों, शैल नमूनों और जीवाश्मों के भूवैज्ञानिक तथ्यों पर जानकारी दी गई।
प्रदर्शिनी मे विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से हिस्सा लिया तथा अपने मन में उठ रही जिज्ञासाओं के अनुसार प्रश्न किये और खनिजो व शैलो के सम्बंध मे अपने अनुभवो को भूवैज्ञानिकों के साथ साझा किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री सी. आर. बर्मन, श्री ए. बिस्वास, श्री सुहेल अहमद, श्रीमति सुफिजा निदेशक एवं भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति मे हुआ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शहर की मलिन बस्तियों में चलाया गया स्वच्छता अभियान*  *दिया गया स्वच्छता संदेश ‘‘साफ-सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ’’*

*शहर की मलिन बस्तियों में चलाया गया स्वच्छता अभियान* *दिया गया स्वच्छता संदेश ‘‘साफ-सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ’’*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d