रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव
जनपद पंचायत केसली अंर्तगत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाह सम्मेलन में 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 298 जोड़ों ने सात फेरे लिए एवं दो जोड़ों ने निकाह कबूल किया। सांसद राहुल सिंह लोधी विधायक बृज बिहारी पटेरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने 298 जोड़ों पर फूलों की बरसात की। विधायक बृज बिहारी पटेरिया द्वारा 298 जोड़ों को अपनी ओर से एक-एक दीवार घड़ी प्रदान की गई एवं अतिथियों द्वारा वर वधु को 49000 का चेक प्रदान किया गया।एक दिन पूर्व से ही एसडीएम मुनब्बर खान द्वारा विवाह आयोजन में सभी अधिकारी कर्मचारियों को विवाह कार्यक्रम को सफल हेतु प्रयासरत रहे सभी घराती एवं बारातियों को भोजन के पेकिटों की व्यवस्था जनपद पंचायत द्वारा की गई। पंडित कैलाश पांडे ने रीति रिवाज के साथ सभी जोड़ों के विवाह संपन्न कराए। जनपद पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा जैन ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में उपस्थित हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह लोधी विधायक बृज बिहारी पटेरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर प्रियंका पटेरिया जनपद अध्यक्ष देवी बाई सरमन लोधी जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा रानी सुखदेव अरेले सीईओ प्रतिष्ठा जैन मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुधीर भाई गया प्रसाद पाराशर उमेश श्रीवास्तव लेखपाल आर आर कबीरपंथी कमल सिंह रमेश दुबे अनिल ढीमोले प्रीतम सिंह,अतुलभाई राजपूत, सरपंच श्रीमती सारिका दिनेश खटीक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नेहा अलकेश जैन अंत्योदय समिति अध्यक्ष पूरन सिंह आदिवासी,संदीप जैन बबलू,भगवत पाठक श्रीमती भारती भूपेंद्र सिंह श्रीमती प्रीति जैन बेबी जैन राजकुमार सिंह बरकोटी सोनू जैन मनोज लोधी सुधीर पटेरिया प्रशांत लोधी मनीष सोनी जवाहर लोधी विमलेश श्रीवास्तव कमलेश सोनी कृष्णा दीवान सहित हजारों की संख्या में घराती बाराती एवं जनपद के समस्त कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन ने किया।