रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सरल सहज व्यक्तित्व के धनी शहर के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ अतुल सेठा का जन्म दिवस गुरुवार को सादगी पूर्वक मनाया गया। डॉ सेठा ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सहित सेठा कैंसर हॉस्पिटल में पीपल, नीम सहित फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सेठा कैंसर हॉस्पिटल में विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित मीडिया साथियों ने भी पहुंच कर उन्हें जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। अवगत हो कि डॉक्टर सेठा शहर के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी वर्षों से आगे रहकर कार्य करते चले आ रहे हैं। आप पर्यावरण, शिक्षा, खेल,सामाजिक कार्यों के प्रति गहन कार्य करते हुए सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संपर्क प्रमुख सहित भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंद नगर से भी जुड़े हुए हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में भी डॉ. सेठा गरीबों , जरूरतमंदों की मदद करते हैं। डॉ सेठा का व्यवहार सरल एवं सहज होने के कारण आम आदमी भी आपसे हृदय से जुडा होकर जन्मदिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉक्टर सेठा अपने चिकित्सकीय कार्य के अलावा समय निकालकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ के प्रति विशेष कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए भी लिए कार्य करते चले आ रहे हैं। समय-समय पर कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाते आ रहे हैं।खेलकूद गतिविधियों में भी नियमित रूप से शामिल होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं।


