कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर साक्षी एवं रूचि को मिली फीस वापस
कटनी (11 जुलाई ) – पैरामेडिकल कॉलेज की फीस वापस लेने हेतु जनसुनवाई के दौरान आवेदिका माया दुबे द्वारा कलेक्टर श्री अवि प्रसाद को दिए गए आवेदन को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के.आठ्या को आवेदन के संबंध में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सीएमएचओ द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए महावीर पैरामेडिकल कॉलेज गायत्री नगर कटनी को शिकायती आवेदन के संबंध में समक्ष में उपस्थित होकर अपना कथन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित गया। जिस पर महावीर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि कॉलेज द्वारा साक्षी दुबे एवं रूचि गुप्ता का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाकर आवेदिक माया दुबे को फीस वापस कर दी गई है।


