रिपोर्टर बबलू जयसवाल
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 153 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतो को लेकर आवेदन दिये। जनसुनवाई कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर ने भी आवेदकों के आवेदनों का निराकरण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।


