रिपोर्टर: हेमन्त सिंह
शिकायत कर्ता मोहिनी दहयात ने शिकायत पत्र के माध्यम से उल्लेख किया गया कि अनावेदक व्दारा दिनांक 13.11.2023 को आवेदिका के पति की मृत्यु के बाद गुण्डागर्दी के बल पर आवेदिका के पति के नाम की मोटर साईकिल को जबरजस्ती छुडा ले जाने बावत पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुँच की शिकायत, निवासी निवार पहाडी तहसील व जिला कटनी म.प्र. अनावेदक :- 1. प्रदीप दाहिया पिता नापालूम निवासी छोटी जोडी तहसील कटनी जिला कटनी म.प्र.
आवेदिका उपरोक्त पते की स्थाई निवासी है तथा आवेदिका के पति रमेश दाहिया के नाम से मोटर साईकिल क्रांमक एम पी 21 एम क्यू 5309 इंजन नं0079344 चेचिस नं033595 के मालिक स्वामी थे मेरे पति रमेश दाहिया का स्वर्गवास हो चुका है तथा मेरे पति के स्वर्गवास होने के बाद उक्त मोटर साईकिल को गुण्डागर्दी के बल पर जबरजस्ती उक्त मोटर साईकिल को छीन कर ले गया है तथा बोला कि यदि 1,00,000/- नही दिया तो मोटर साईकिल नहीं मिलेगी, आवेदिका ने उक्त घटना की रिपोर्ट थाना में किये जाने पर उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है तथा उक्त मोटर साईकिल को नही दी जा रही है। आवेदिका ने अनावेदक से उक्त मोटर साईकिल की लगातार मांग करने पर उसके व्दारा गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी दी गई है
तथा मोटर साईकिल के कागजात भी छीन कर ले गया है।
अतः माननीय महोदय से निवेदन है कि उक्त अनावेदक के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आवेदिका के पति की मोटर साईकिल को अनावेदक से वापस दिलाये जाने की दया की जावे
कटनी/दिनांक 11-6-24
आवेदिका
मोहनी दहायत


