कटनी।आयुध निर्माणी कटनी में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सोमवार सुबह से निर्माणी मुख्य द्वार में धरने दिया।पूरे आवासीय क्षेत्र को ब्रिज निर्माण कर रहे ठेकेदार ने बंधक बना दिया है।
मजदूर संघ अध्यक्ष शिव पाण्डेय ने बताया कि, निर्माणी प्रबंधन की निष्क्रियता और हठधर्मिता के कारण पूरा आवासीय क्षेत्र असुरक्षित तथा कीचड़ से भरा हुआ है। यहाँ तक कि, वहाँ रह रहे परिवारों के रास्ते दो महीने से बिना परिवर्तित मार्ग बनाये बंद कर दिये गये हैं। ब्रिज की मिट्टी सर्वत्र फैली है जिससे आने जाने वाले लोग गिर रहे हैं, बिजली टेलीफोन की तारें तोड़ दी गई है।
महामंत्री नरेंद्र पटेल ने बताया कि, लालफ़ीताशाही के कारण समय पर उत्पादन के लिये कच्चा माल नहीं मिल पा रहा, कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत नहीं हो रही है। आक्रोशित यूनियन पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता कर रहे कार्यकारी निदेशक से आपत्ति दर्ज कराते हुए तथा उक्त अधिकारी की टिप्पणी की निंदा करते हुए बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गये।
मजदूर संघ के एक दिवसीय धरने में शिव पाण्डेय, नरेंद्र पटेल, सादिक अली, राकेश मिश्रा, विजय सिंह, देवेंद्र पाढ़ी, जितेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, राजेश दुबे, संजय तिवारी, शरद धुर्वे, संजीव सिंह, प्रदीप तिवारी, राजेश द्विवेदी,के लक्षमन, महेश, जंग बहादुर, पवन, उमेश तिवारी, नंद किशोर राय, राघवेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, दिलीप सिंह, सतीश, आनंद पाण्डेय, अनंत मुर्मू, दिनेश सिंह, अशोक राउत, अशोक रजक, देवव्रत नायक, राजा, अरविंद, लालू प्रसाद, शेखर, निरल होरो, इंद्र भूषण, संतोष, मैथ्यूस बा, प्रभात आदि मौजूद थे।