• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर के निर्देश पर सलाह देने पहुंचा राजस्व व पुलिस अमला*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर के निर्देश पर सलाह देने पहुंचा राजस्व व पुलिस अमला*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*तेवरी के भुट्टा व्यापारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुकान नहीं लगानें की दी गई समझाइश*

*दुकानों के किनारे सडक में बड़ी संख्या में खडे होने वाले वाहनों के दुघर्टना की वजह बनने की संभावना के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देश पर सलाह देने पहुंचा राजस्व व पुलिस अमला*

कटनी (8 जुलाई ) – राष्ट्रीय राजमार्ग के तेवरी ग्राम में सडक के किनारे बड़ी संख्या में मक्का भुट्टा बेचने वालों के लगाये जा रहे दुकानों और यहां खड़े होने वाले वाहनों की बड़ी संख्या की वजह से संभावित दुघर्टना के मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर सोमवार को राजस्व और पुलिस अधिकारियों का संयुक्त दल व्यापारियों को समझाईश देने पहुंचा।

कलेक्टर ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को भेजकर व्यापारियों को सलाह देने का निर्देश दिया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या संभावित दुघर्टना को रोका जा सके। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि जिले के हर व्यक्ति की जिंदगी अमूल्य है,जिन्दगी से बढ़कर कुछ नही है। सड़क के किनारे हादसा होने की स्थिति पर भुट्टा व्यापारी और भुट्टा खाने के शौकीन क्रेता भी इसकी चपेट मे आ सकते हैं। इसलिए सावधानी व सर्तकता बेहद जरूरी है।

स्लीमनाबाद क्षेत्र के तेवरी ग्राम मे मुख्य राजमार्ग के दोनों तटों पर भुट्टे की दुकान लगानें वाले विक्रेताओं और व्यापारियों को सोमवार को एस.डी.एम बहोरीबंद राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पहुंचे राजस्व और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने संभावित दुघर्टना के मद्देनजर भुट्टा दुकानदारों को सड़क के किनारे और सड़क से सटाकर दुकान लगाने के दुष्प्रभावो की जानकारी देते हुए समझाइश दी कि सभी भुट्टा विक्रेता एन एच अथारिटी द्वारा सड़क के किनारे की अधिग्रहित भू-क्षेत्र को छोड़कर दुकान लगाये। तहसीलदार सारिका रावत ने बताया कि सोमवार को 50-60 भुट्टा विक्रेताओं को बताया गया कि आपकी दुकानों से भुट्टा खरीदने के लिए यहां से गुजरने वाले फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहन चालक भी ठहरते है, और देखा गया है कि प्रायः वाहनों की पार्किंग वे सड़क में ही कर देते है ,जिससे कि सड़क दुघर्टना की आशंका बनी रहती है।
व्यापारियों को समझाइश देने वाले दल में नगर निरीक्षक अखिलेश दाहिया और नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव सहित राजस्व और पुलिस बल का अमला मौजूद रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज सिहोरा विकासखंड के ग्राम भंडरा पहुंचकर लोगों संवाद किया

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज सिहोरा विकासखंड के ग्राम भंडरा पहुंचकर लोगों संवाद किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.