• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*पद्मश्री श्री श्रीधर के मुख्य आतिथ्य में निर्दलीय प्रकाशन* *का 51वां वार्षिकोत्सव सह साहित्योत्सव संपन्न* *जिले के वरिष्ठ साहित्यकार श्री ओमप्रकाश “नयन” विश्व साहित्य सम्मान से हुये सम्मानित*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2024
in छिन्दवाडा
0
*पद्मश्री श्री श्रीधर के मुख्य आतिथ्य में निर्दलीय प्रकाशन*  *का 51वां वार्षिकोत्सव सह साहित्योत्सव संपन्न*  *जिले के वरिष्ठ साहित्यकार श्री ओमप्रकाश “नयन” विश्व साहित्य सम्मान से हुये सम्मानित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के अन्य साहित्यकार भी हुये सम्मानित*

छिन्दवाड़ा/ 08 जुलाई 2024/ माधवराव सप्रे संग्रहालय भोपाल के संस्थापक पद्मश्री श्री विजयदत्त श्रीधर के मुख्य आतिथ्य, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति और भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक आचार्य डॉ.संजय द्विवेदी के सारस्वत आतिथ्य और नालंदा महाविहार बिहार के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ.विजय कर्ण के विशेष आतिथ्य में गत दिवस गांधी भवन भोपाल में निर्दलीय प्रकाशन और जन संगठन दृष्टि भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में निर्दलीय प्रकाशन का 51वां वार्षिकोत्सव सह साहित्योत्सव संपन्न हुआ। इस वृहद कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार श्री ओमप्रकाश “नयन” विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित हुये। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ शायर अजमेरा “मयकश” और छिन्दवाड़ा जिले के एवं भोपाल में निवासरत वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.गोपेश वाजपेयी व श्री चरणजीत सिंह कुकरेजा भी सम्मानित किये गये। इसी प्रकार पांढुर्णा जिले के सौंसर के वरिष्ठ पत्रकार श्री हंसराज बारसकर, साहित्यकार श्री शेषराव गणपतराव कंटक एवं पूर्व सैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रदीप कलसकर राष्ट्रीय शिखर सम्मान से सम्मानित हुये। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में 6 आभासी अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान, 16 राष्ट्रीय शिखर सम्मान और 51 साहित्यकार, शिक्षाविद और समाजसेवी विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित किये गये । निर्दलीय प्रकाशन के संस्थापक संपादक कैलाश श्रीवास्तव “आदमी” और संपादक प्रिंस अभिषेक “अज्ञानी” के अथक परिश्रम और संयोजन में लगभग 18 राज्यों के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। 9 सत्रीय इस कार्यक्रम में उद्घाटन व परिचय सत्र, संत साहित्य व्याख्यान माला, राष्ट्रीय शिखर सम्मान व विश्व साहित्य सम्मान, साहित्य, शिक्षा व भाषा विमर्श, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और गीत संगीत के कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के साहित्यकारों का विश्व साहित्य सम्मान और राष्ट्रीय शिखर सम्मान प्रदाय किये जाने पर दोनों जिलों के अन्य साहित्यकारों और परिजनों ने सभी साहित्यकारों को बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

*कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d