• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सहभागिता कर जिले के विकास में दे योगदान- कलेक्टर श्रीमती पटले जिले के विभिन्न उद्यमियों से बैठक में लिये गये सुझाव

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2024
in नरसिहपुर
0
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सहभागिता कर जिले के विकास में दे योगदान- कलेक्टर श्रीमती पटले जिले के विभिन्न उद्यमियों से बैठक में लिये गये सुझाव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर अंकित नेमा
प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एवं इंफॉरमेशन सेंटर जबलपुर में 20 जुलाई को आयोजित की जा रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न उद्योग संघों के संचालकों, मालिकों की बैठक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती पटले ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में 4 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र माइंस एंड मिनरल्स, एग्रीकल्चर एंड फ़ूड प्रोसेसिंग, एयरोस्पेस और डिफेंस, टेक्सटाइल्स एंड गारमेंट्स पर आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। कॉन्क्लेव के अतिरिक्त मुख्य आकर्षण बायर सेलर मीट, इंडस्ट्रियल एग्ज़िबिशन और जबलपुर एक्सपो जैसे कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। यह एक दिवसीय कार्यक्रम होगा जो आपको मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और व्यापारिक अवसरों के बारे में जानने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मौजूद लोगों से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के संबंध में सुझाव प्राप्त किये गये।

इस दौरान जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाऐं, आवश्‍यकता, तैयारियों, कार्ययोजना, उद्योगों की समस्या एवं उनके समाधान के संबंध में विभिन्न तथ्यों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उद्यमियों ने बताया कि जिले में विभिन्न फसलों एवं कृषि उत्पादों का उत्पादन किया जाता है, लेकिन उन्हें सुरक्षित रखने वाली इकाईयों जैसे कोल्ड स्टोरेज यूनिट आदि की संख्या अपेक्षाकृत कम है। नये उद्योगों के संचालन के लिए सब्सिडी का भी प्रावधान हो। नरसिंहपुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत उपलब्धता की समस्या होती है। विद्युत विभाग द्वारा रिस्पोंस टाईम कम से कम हो। इसके अलावा नेशनल हाईवे के समीप व्यक्तिगत रूप से संचालित किये जा रहे उद्योगों में विद्युत उपलब्धता के लिए इलेक्ट्रीसिटी फीडर भी लगाये जाना उचित होगा। इसके अलावा नगरीय निकायों द्वारा कचरा संग्रहण के लिए संचालित की जा रही सफाई वाहनों के माध्यम से उद्योगों से निकलने वाले कचरे आदि का संग्रहण भी नियमित तौर पर किया जाये। कलेक्टर श्रीमती पटले ने विशेष औद्योगिक हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के लिए भी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं अन्य योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए कहा गया। नगर पालिका अधिकारियों को उद्योग परिसर एवं उसके आसपास के कचरे का संग्रहण किये जाने की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि पहली बार यह कॉनक्लेव जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। हमें इस मौके का फायदा उठाकर इसका हिस्सा बनना चाहिये। कॉनक्‍लेव में भाग लेने के लिये उद्यमी अपना रजिस्‍ट्रेशन अवश्य करायें और अन्य उद्यमियों को भी प्रेरित करें। इस संबंध में https://invest.mp.gov.in/public…/export_cell/event_form लिंक पर क्लिक करने पर अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कॉनक्‍लेव में उद्यमियों की सहभागिता व रजिस्‍ट्रेशन के लिये बार कोड भी जारी किया है और कहा कि अधिक से अधिक उद्यमी अपना रजिस्‍ट्रेशन कराकर इंडस्‍ट्री कॉनक्‍लेव में सहभागिता करें और जबलपुर में आयोजित होने वाले इस महत्‍वकांक्षी रीजनल इंडस्‍ट्री कॉनक्‍लेव को सफल बनायें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर ने प्रभारी तहसीलदारो, नायब तहसीलदारों को जारी किया कारण बताओ नोटिस देखे लिस्ट

*लापरवाही के लिए प्रधानाध्यापक को जारी होगा नोटिस*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d