रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा नर्मदापुरम में पर्यावरण, समुदाय, स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रमिक प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर चीफ रेजिडेंस इंजीनियर रिचर्ड मान ने निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा आवश्यकताओं के विषय में जानकारी दी, वही अनुज दीक्षित, हेमंत खरे, सुश्री छाया खले ने विषय विशेषज्ञ के तौर पर बिंदुवार प्रेजेंटेशन दिया। सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री अपराजिता मिश्रा ने परियोजनाओं में शिकायत निवारण के प्रबंधन पर जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में परियोजना प्रबंधक एस.के उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है की नर्मदापुरम में जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के सहयोग से सीवरेज परियोजना का कार्य किया जा रहा है।
