रिपोर्टर प्रिया दुबे
*जबलपुर में लायेगें हरितक्रांति – निगमायुक्त प्रीति यादव*
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान को साकार रूप देते हुए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव आज मॉं के साथ डुमना नेचर पार्क पेड़ लगाने पहुॅंची। उनके नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भी विशेष रूप से शामिल हुए। नेचर पार्क में चलाए गए इस अभियान के अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि अगर धरती का तापमान घटाना है और वायु को स्वच्छ रखना है तो हम सबको एक-एक पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने शहर के नागरिकों से भी आव्हान किया कि सभी को नेचर के करीब रहना चाहिए, इसके रंग जीवन को खुशियां देते हैं। हम सभी की जवाबदारी है कि हम अपनी धरती को हरा भरा रखें और अपने आने वाले कल को बचाएं। निगमायुक्त ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय यह अभियान चलाया जा रहा है और हर रोज लोग इससे जुड़ रहे हैं अब यह अभियान जन अभियान बनता जा रहा है। हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बने और दूसरों को भी प्रेरित करें। जिससे कि हम सभी को शुद्ध स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ शुद्ध प्राण वायु हमेशा मिलती रहे।*मुख्यमंत्री के आव्हान पर*
*एक पेड़ मॉं के नाम अभियान से जुड़े नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीगण*
*निगमायुक्त प्रीति यादव ने भी मॉं के साथ डुमना नेचर पार्क पहुॅंची पेड़ लगाने*
*नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी मॉं के नाम का लगाया पेड़*
*जबलपुर में लायेगें हरितक्रांति – निगमायुक्त प्रीति यादव*
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान को साकार रूप देते हुए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव आज मॉं के साथ डुमना नेचर पार्क पेड़ लगाने पहुॅंची। उनके नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भी विशेष रूप से शामिल हुए। नेचर पार्क में चलाए गए इस अभियान के अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि अगर धरती का तापमान घटाना है और वायु को स्वच्छ रखना है तो हम सबको एक-एक पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने शहर के नागरिकों से भी आव्हान किया कि सभी को नेचर के करीब रहना चाहिए, इसके रंग जीवन को खुशियां देते हैं। हम सभी की जवाबदारी है कि हम अपनी धरती को हरा भरा रखें और अपने आने वाले कल को बचाएं। निगमायुक्त ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय यह अभियान चलाया जा रहा है और हर रोज लोग इससे जुड़ रहे हैं अब यह अभियान जन अभियान बनता जा रहा है। हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बने और दूसरों को भी प्रेरित करें। जिससे कि हम सभी को शुद्ध स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ शुद्ध प्राण वायु हमेशा मिलती रहे।


