• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आगाज, भव्य कलश यात्रा में महापौर प्रीती संजीव सूरी ने लिया हिस्सा, 7 जुलाई को होगा विशाल भंडारा

by Manish Gautam Chiefeditor
July 5, 2024
in कटनी
0
श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आगाज, भव्य कलश यात्रा में महापौर प्रीती संजीव सूरी ने लिया हिस्सा, 7 जुलाई को होगा विशाल भंडारा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। डन कॉलोनी कटनी में नवनिर्मित श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चार दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ की गई। गत 4 जुलाई से प्रारंभ हुई प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन 7 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के पहले दिन बरगवां स्थित भूमि प्रकट मां शारदा माता के मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। माता शारदा के दरबार से निकली कलश यात्रा भ्रमण करते हुए नवनिर्मित श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर कलश यात्रा का समापन किया गया। कलश यात्रा में नगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी ने भी हिस्सा लिया। आस्थावान महापौर श्रीमती सूरी अन्य महिलाओं के साथ कलश यात्रा में कलश लेकर चलती हुई दिखाई दी।
माता शारदा के दरबार से निकाली गई विशाल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी लोग शामिल रहे। महापौर श्रीमती सूरी के साथ पीले वस्त्र धारी महिलाएं कलश लिए झूमते हुए चल रही थी। ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच रिमझिम फुहार के साथ कलश यात्रा नवनिर्मित श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर उत्सव एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों के क्रम में प्रथम दिन 4 जुलाई को कलश यात्रा निकाली गई। 5 जुलाई को मंदिर प्रांगण में देव पीठ स्थापना एवं पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी क्रम में 6 जुलाई को देवाधिवास जलाधिवास सहित अन्य पूजन के कार्यक्रम होंगे। 7 जुलाई को महोत्सव का समापन मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर उत्सव एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियो ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव जबलपुर – 2024 –

रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव जबलपुर – 2024 –

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d