कटनी। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी के सदप्रयासों से विकास की एक और श्रृंखला में शहरवासियों को झिंझरी में कलेक्ट्रेट के सामने सर्वसुविधायुक्त काम्प्लेक्स की सौगात दी जा रही है। गत 4 जुलाई को महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निर्माणाधीन काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने मौजूद अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता पूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि इसी तरह चौपाटी में भी दुकानें बनाकर उक्त स्थल का सौंदरीकरण नगर निगम के द्वारा कराया जा रहा है शहर में दो और परिसर बनाने का प्रस्ताव बनवाया जा रहा है। शहर की जरूरतो को ध्यान में रखते हुए विकास की योजना तैयार की जा रही है।
इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, अवकाश जायसवाल, शशिकांत तिवारी, पार्षद शकुंतला सोनी, कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा, सहा यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री संजय मिश्रा की उपस्थिति रही।


