आज दिनांक 05.07.2024 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद कन्नौज के विभिन्न थानों पर तैनात आरक्षियों की बीट बुक को चैक कर उनसे बीट क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली गयी तो थाना ठठिया पर तैनात आरक्षी मनीष व थाना विशुनगढ़ पर तैनात आरक्षी यशवीर की बीट बुक का रखरखाव, जानकारी व बीट क्षेत्र में उनका व्यवहार सर्वोत्तम पाया गया । आरक्षियों द्वारा अपनी-अपनी बीट क्षेत्र में जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गये तथा ऑपरेशन सवेरा चलाया गया।जिसके अंतर्गत अपनी बीट क्षेत्र के बुजुर्ग व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनसे उनकी स्वास्थ/समस्याओं की जानकारी ली गयी। बीट क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बीट आरक्षियों को 500-500 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया ।


