कटनी – जिला खनिज एवं प्रतिष्ठान की बैठक के दौरान मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री प्रसाद नें विकासखण्ड कटनी अंतर्गत आने वाले सर्किट हाऊस में कक्षों के उन्नयन कार्य हेतु 17.62 लाख रूपये का प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किया है।
उक्त कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग भ/स कटनी संभाग को नियुक्त किया गया है। कार्य पर होने वाला व्यय जिला खनिज प्रतिष्ठान मद के अंतर्गत विकलनीय होगा।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार उक्त स्वीकृत निर्माण कार्य प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति के अनुसार निर्धारित तकनीकी मानदंडों के आधार पर ही कराया जायेगा। कार्य निर्धारित मापदंड के विपरीत पाये जाने पर उसका सम्पूर्ण दायित्व निर्माण एजेंसी का होगा। ऐसी स्थिति में प्रकरण गुण दोष के आधार पर संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। स्वीकृत निर्माण कार्य के लिये किसी भी प्रकार के ठेकेदार, सप्लायरों को अधिक राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा। जहां ठेकेदारों से कार्य कराना अनुमत है वहा कार्यकारी एजेंसी विभागीय प्रणाली का अनुसरण करना होगा। निर्माण कार्य शासकीय भूमि पर ही जाने तथा कार्य प्रारम्भ करने के पूर्व स्थल का नक्शा खसरा की प्रमाणित प्रति तथा कार्य स्थल का गूगल मैप प्रतिष्ठान को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।


