गुरुवार को कलेक्ट्रेट में शासकीय कर्मचारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर चेम्बर के बाहर रखे गमले में एक जहरीले सांप लिपटे हुए देखा। घटना के बाद कर्मचारियों सहित वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद सांप पकड़ने वाले रेस्क्यू दल को जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया। हालांकि सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन जहरीले सांप की वजह से कर्मचारी काम छोड़कर भागते नजर आए। फिलहाल सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।