• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*हॉकर्स जोन के बाहर दुकानें लगाकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों की अब खैर नहीं – निगमायुक्त प्रीति यादव*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 2, 2024
in जबलपुर
0
*हॉकर्स जोन के बाहर दुकानें लगाकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों की अब खैर नहीं – निगमायुक्त प्रीति यादव*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

*निगमायुक्त ने रामपुर, गोरखपुर, बड़ा फुहारा, तथा निवाड़गंज सब्जी मंडी, हॉकर्स जोन का ताबड़तोड़ किया निरीक्षण : देखी व्यवस्थाएॅं*

*निरीक्षण के दौरान देखा की व्यापारियों के द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाई जा रही थी, मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर चालान काटने की कार्यवाही करवायी*

*अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों को भी निगमायुक्त के सख्त निर्देश*

*प्रतिदिन सघन बाजार क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मुनादी कराने और मुनादी के बाद सख्ती के साथ अतिक्रमणों को हटाने निगमायुक्त ने दिये कड़े निर्देश*

*शहर के हॉकर्स जोन के बाहर यदि दुकानें लगी तो व्यापारियों के साथ-साथ दल प्रभारी भी होगें जिम्मेदार : दोनों के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई – निगमायुक्त*

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा शहर के सभी हॉकर्स जोन का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया गया और सख्ती दिखाते हुए सभी को हिदायत दी कि यदि हॉकर्स जोन में आवंटित स्थल के बाहर किसी भी दुकानदारों के द्वारा दुकाने लगाकर यातायात व्यवस्था को बाधित किया जाता है तो ऐसी स्थिति में ठेले टपरे की जप्ति के साथ-साथ भारी जुर्माना लगाकर इस्तगाशा माननीय सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी लद्यु व्यापारियों के साथ-साथ अन्य व्यापारियों को भी संदेश दिया कि दुकान की हद में व्यापार करें, निर्धारित दुकान के बाहर किसी प्रकार की सामग्री न रखें अन्यथा जप्ति एवं चालानी कार्रवाई एक साथ की जायेगी। निगमायुक्त श्रीमती यादव ने व्यापारियों के साथ-साथ अतिक्रमण अधिकारी सहित सभी दल प्रभारियों को भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि कहीं किसी हॉकर्स जोन के बाहर दुकाने लगती हैं और यातायात प्रभावित होता है तो संबंधित दल प्रभारी के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
निगमायुक्त ने बताया कि रामपुर हॉकर्स जोन, गोरखपुर हॉकर्स जोन, बड़ा फुहारा एवं निवाड़गंज सब्जी मंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रामपुर हॉकर्स जोन, गोरखपुर हॉकर्स जोन, को अतिक्रमण टीम के साथ कार्य करके स्थाई रूप से व्यवस्थित कराएॅं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी दुकानें निर्धारित लाईन के अंदर ही लगवाई जाये। सड़क पर एक भी दुकान न लगने पाए, यह आपलोग सुनिश्चित करें।
निगमायुक्त ने बताया कि बड़ा फुहारा एवं निवाड़गंज सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया गया और व्यापारियों द्वारा की जा रही गंदगी को देख चालानी कार्यवाही करवाते हुए हिदायत दी तथा अतिक्रमण दल को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सब्जी मंडियों में मुनादी करायें तथा सड़क पर लगी दुकानों को हटवायें। निरीक्षण के समय सहायक अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर के साथ सभी दल प्रभारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*आज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 12 प्रकरण*

*आज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 12 प्रकरण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d