तिर्वा मेडिकल कॉलेज में लायंस क्लब कन्नौज द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम।
सोमवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित किये गये सम्मान समारोह में लायंस क्लब कन्नौज के पदाधिकारियों ने कॉलेज के प्राचार्य सहित सीएमएस और अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया।
आयोजित कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन अमित मिश्रा ने कहा कि ईश्वर की बनाई गई दुनियां में आज डाक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है, क्यों कि जीवन की बागडोर भले ही ईश्वर के हांथ में है, पर आज के समय में तमाम गंभीर बीमारियां, अवसाद, जिस तरह से मनुष्य के जीवन में घर कर गये हैं, और समय समय पर मनुष्य का जीवन खतरे में पड़ जाता है, उस समय यही ईश्वर का दूसरा स्वरूप चिकित्सक ही हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिये आज हमारे डाक्टर भी सबसे पहले सम्मान के अधिकारी हैं और हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिये।
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के वरिष्ठ अध्यन कक्ष में आयोजित समारोह में लायंस क्लब कन्नौज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी पाल, वरिष्ठ अतिथि सीएमएस दिलीप सिंह, मौजूद रहे।
भारत रत्न डा. वी सी राय की जन्म जयंती पर मनाये जाने वाले डॉक्टर्स डे पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन राजीव वर्मा एवम कार्यक्रम के सह संयोजक डा. आशीष द्विवेदी ने सबसे पहले मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अतिथि का स्वागत माल्यार्पण करके किया।
कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा ने किया।
समारोह में क्लब के अन्य सदस्यों ने भी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर्स डे पर अपने अपने विचार रखते हुये प्राचार्य, सीएमएस सहित मौजूद डाक्टरों का सम्मान किया।
समारोह में क्लब के पदाधिकारियों ने मौजूद चिकित्सक के पी मिश्रा, भावना तिवारी, मो. अतहर, अनीता ओमहरी, मंजू जोती चौधरी, प्रीती वर्मा, प्रेम प्रकाश वाजपेई, आलोक रंजन, प्रेम सिंह, सैफ अनीश वी डाक्टर विनीत गुप्ता को प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र, एवम कन्नौज का प्रसिद्ध इत्र भेंट करके सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के सचिव रजनीश श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष सुमित कुशवाहा, मानव सेवा समिति कन्नौज के संस्थापक सचिव दिनेश दुबे, क्लब के वरिष्ठ सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता अप्पू भइया, प्रफुल्ल केलकर, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल वर्मा, आलोक वर्मा, सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


