रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा डॉक्टर बसंत जोशी के माध्यम से चाय चौपाल, बड़ी पहाड़ियां, नर्मदापुरम पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले माता बहनों एवं जनसमूह के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों किया गया। जिसमें डॉक्टर बसंत जोशी द्वारा लगभग 70 से 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सलाह दी गई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएंगे। इस कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला धर्म प्रचार प्रमुख प्रखर राज शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, नगर सहमंत्री सुरेंद्र साहू, नगर संयोजक दिनेश कीर, नगर अखाड़ा प्रमुख नीरज अग्रवाल, बृजेश बाथरे, ऋषभ महेरा आदि उपस्थित रहे।
