समाजसेवी मंजूषा गौतम ने सभी डॉक्टर्स को शुभकामनाएं देते हुए किया सम्मानित
1 जुलाई दिन सोमवार आज के दिन डॉक्टर्स डे सभी जगहों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले की अग्रणी और हमेशा सक्रिय रहने वाली समाजसेवी संस्था मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने डॉक्टर्स डे बड़े ही धूमधाम से मनाया। मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन के चेयरपर्सन संस्थापिका अधिवक्ता समाजसेवी एवं पर्यावरण सचेतक मंजूषा गौतम ने बताया कि आज मुस्कान संस्था के पदाधिकारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ एवं समाजसेवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस .के. चांडक जी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष गट्टानी जी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुषमा गट्टानी जी को सम्मानित करते हुए डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी। संस्था के अध्यक्ष पंडित अजय मिश्रा ने
डॉक्टर एस. के .चांडक जी को शॉल पहनकर एवं संस्था के सचिव और संरक्षक पंडित राजेंद्र गौतम जी के द्वारा पुष्पों की माला पहनाकर डॉक्टर साहब का स्वागत सम्मान किया गया। इसी प्रकार से डॉक्टर सुषमा गट्टानी जी शिशु रोग विशेषज्ञ उन्हें भी पुष्पों की माला पहनकर सम्मानित करते हुए डॉक्टर डी की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष गट्टानी जी को भी पुष्पों की माला पहनकर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएंदी। डॉ एसके चांडक जी ने मुस्कान ड्रीम फाऊंडेशन को अपना ढेर सारा इसने और आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि आप लोग ऐसे ही समाज सेवा करते रहे। और समाज को और शहर को एक नई दिशा प्रदान करें। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने कहा कि डॉक्टर्स भगवान का दूसरा रूप होते हैं और हम सभी डॉक्टर को इस धरती पर भगवान का दर्जा देते है। डॉक्टर ऐसे होते हैं जो ना दिन देखते हैं ना रात देखते हैं और मरीजों की सेवा में दिन-रात एक करते हुए उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। और मरीज को एक स्वस्थ जीवन वरदान में देते हैं। सम्मान की कड़ी में सम्राट गौतम और विराट गौतम में भाजपा के पूर्व पार्षद शाहीन सिद्दीकी एवं समाजसेवी नगीना सोनी उपस्थित रहे।


