• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

MP के परिवहन चेक पोस्ट बंद करने के आदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 29, 2024
in top
0
MP के परिवहन चेक पोस्ट बंद करने के आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के अड्डे के रूप में बदनाम हो चुके मध्य प्रदेश के परिवहन चेक पोस्ट बंद करने के आदेश सरकार ने कर दिए हैं, अब इनकी जगह रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट प्वाइंट्स बनाये जायेंगे इसके अलावा रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट मोबाइल यूनिट स्थापित की जायेंगी जिसके लिए होमगार्ड के जवानों को प्रतिनियुक्ति पर परिवहन विभाग में भेजा जायेगा।

परिवहन जाँच चौकी जिसे चेस्क पोस्ट के नाम से लोग जानते हैं अब बंद होने वाले हैं, विपक्ष और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों के आरोपों के बाद सरकार ने भी अब इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है और सभी चेक पोस्ट बंद करने का फैसला लिया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बैठक के बाद इस आशय के निर्देश दिए हैं।

बैठक में तय किया गया कि परिवहन चेक पोस्ट की जगह अब 45 रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट प्वाइंट्स और 94 रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट मोबाइल यूनिट स्थापित की जायेंगी, परिवहन विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है उसने स्टाफ की व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवान प्रतिनियुक्ति पर मांगे हैं।

अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग ने गृह विभाग के मुख्य सचिव को भेजे एक पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थापित परिवहन चेक पोस्ट के स्थान पर रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट प्वाइंट्स और रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट मोबाइल यूनिट स्थापित की जायेंगी इसके लिए 211 होमगार्ड की सेवाएं प्रति नियुक्ति पर परिवहन विभाग को चाहिए, कृपया सौंपने का कष्ट करें।

इस कवायद से ये स्पष्ट है कि अब मध्य प्रदेश में परिवहन जाँच चौकियां यानि ट्रासंपोर्ट चेक पोस्ट जिन्हें RTO चेक पोस्ट भी कहते हैं बंद हो जायेंगे, परिवहन विभाग ने होमगार्ड जवान प्रतिनियुक्ति पर दिए जाने के अनुरोध के साथ साथ अन्य स्टाफ की डिमांड भी की है जिससे नई व्यवस्था को ठीक ढंग से संचालित किय जा सके।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ट्रासंपोर्ट एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में परिवहन जाँच चौकियों के बंद करने का भरोसा दिया था, अब जबकि मुख्यमंत्री चुनाव से फ्री हुए उसके बाद समीक्षा कर उन्होंने परिवहन चौकियां बंद कर उनके स्थान पर नई व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बरघाट हाट बाजार से 60 किलो ग्राम मत्स्य जप्त

बरघाट हाट बाजार से 60 किलो ग्राम मत्स्य जप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d