• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अतिवर्षा और बाढ़ से निपटने के लिये सभी प्रबंध समय रहते किए जाए किसी भी आपात स्थिति से निपटनें सूचना तंत्र को सुदृढ और मजबूत बनाये कलेक्टर अवि प्रसाद ने आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 28, 2024
in कटनी
0
अतिवर्षा और बाढ़ से निपटने के लिये सभी प्रबंध समय रहते किए जाए  किसी भी आपात स्थिति से निपटनें सूचना तंत्र को सुदृढ और मजबूत बनाये  कलेक्टर अवि प्रसाद ने आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान अतिवर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिले के विभागों द्वारा सभी प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएँ। स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की व्यवस्था, भराव वाले स्थलों से पानी की निकासी हेतु आवश्यक मोटर पंपों की व्यवस्था और आवश्यक दवाईयों की पूर्ति के इंतजाम सुनिश्चित कर लिये जावें। यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिये। बैठक मे महापौर श्रीमती प्रीति सूरी खास तौर पर मौजूद रहीं।

*साक्रिय है कंट्रोल रूम*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बाढ़ आपदा से संबंधित कंट्रोल रूम को पूरे समय सक्रिय और अलर्ट रहनें के निर्देश दिए है। साथ ही बाढ़ आपदा और बचाव से संबंधित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेेशन और विभागीय गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण नहीं करने पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व्हीए सिद्धिकी और परियोजना क्रियान्वयन इकाई के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

*सूचना तंत्र को बनाएं मजबूत*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि गत वर्षों में हुई अतिवर्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी जलाशयों एवं तालाबों के जल स्तर पर नियमित निगरानी की जाए। समय- समय पर बारिश होने की स्थिति मे जल स्तर की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अनिवार्यतः उपलब्ध कराई जाए। वर्षाकाल में सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ मजबूत किया जाए, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।

*व्यवस्थाएं रहें चाक चौबंद*

कलेक्टर अवि प्रसाद ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेेत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद करें। शासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिये उपलब्ध कराई गई धनराशि से जो भी आवश्यक सामग्री हो, उसको समय रहते क्रय कर लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि आवश्यकता पड़े तो तत्काल बचाव कार्य किए जा सकें।

*गांवों को करें चिन्हित*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने समीक्षा बैठक में कहा कि जिले के सभी जलाशयों में जल स्तर बढ़ने पर प्रभावित होने वाले गाँवों को चिन्हित किया जाए। इसके साथ ही अगर बाढ़ की स्थिति बनती है तो गाँव के लोगों को किस सुरक्षित स्थान पर रखा जा सकता है, उसका भी चिन्हांकन समय रहते कर भोजना व्यवस्था हेतु एस.एच.जी की महिलाओं से बात कर ली जाए। एनाउंसमेंट सिस्टम, सेफ्टी जैकिट की व्यवस्था सहित जर्जर भवनों एवं खतरनाक भवनो पर नियमानुसार कार्यवाही की जावे।

*बचाव कार्य के लिए रहे मुस्तैद*

वर्षाकाल में नदी नालों पर स्थापित पुलों पर पानी बढ़ने की स्थिति में यातायात प्रतिबंधित रहे इस हेतु आवश्यक बैरियर की व्यवस्था कर कोटवारों की डयूटी लगानें हेतु लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों से अतिवर्षा के दौरान की जानें वाली आवश्यक तैयारियों की जानकारी लेते भी ली जाकर आपदा प्रबंधन समिति का गठन करनें के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आपने बाढ़ जनजागृति कार्यक्रम,बचाव कार्याे का प्रशिक्षण सहित मॉक ड्रिल का आयोजन करनें हेतु डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये जाकर आमजनों को वज्रपात से बचाव के उपाय हेतु आवश्यक सुझावों का प्रचार प्रसार करनें हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक मे अपर कलेक्टर श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, सभी एस.डी.एम, सीएमएचओ, नगर निगम उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री पीडब्लयूडी, डिस्ट्रिक कमांडर होमगार्ड सहित जिला आपदा प्रबंधन के सदस्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर ने तिगरा ग्राम में पहुंचकर पवई -2 जलप्रदाय के पाईप लाइन बिछानें के कार्य का किया निरीक्षण  पाईप बिछाने हेतु किए गए गड्ढे की गहराई की कराई समक्ष में माप  गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कलेक्टर ने तिगरा ग्राम में पहुंचकर पवई -2 जलप्रदाय के पाईप लाइन बिछानें के कार्य का किया निरीक्षण पाईप बिछाने हेतु किए गए गड्ढे की गहराई की कराई समक्ष में माप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d