रिपोर्टर प्रिया दुबे
*पनागर विधायक सुशील तिवारी और बरगी विधायक नीरज सिंह लोधी की पहल और पार्षदों की अनुशंसा पर दोनो विधानसभा के नागरिकों को मिली विकास कार्यो की सौगात*
*अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो की श्रृंख्ला में आज एक और कड़ी जुड़ी – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
*4 बड़ी सौगातों से क्षेत्र के हजारों नागरिक होगें लाभांवित*
*महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने विधायक सुशील तिवारी, नीरज सिंह, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एवं एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, राम सोनकर, पार्षद श्रीमती अर्चना सिंसोदिया, के साथ निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर कराया कार्य प्रारंभ*
जबलपुर । नगर निगम द्वारा शहर में बड़े पैमाने पर अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो को कराया जा रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, ने बताया कि लगातार नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यो में गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस गति को रूकने नहीं दिया जायेगा बल्की गति को तेज किया जायेगा। आज इसी विकास कार्यो की श्रृंख्ला में कड़ी जोड़ते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, पनागर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी ‘‘इन्दू’’, बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह लोधी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, राम सोनकर, पार्षद श्रीमती अर्चना सिंसोदिया, ने लगभग 2 करोड़ 21 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया।
इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 वार्डो में रहने वाले हजारों नागरिकों को एक साथ 3 वार्डो में एम-30 सी.सी. सड़क निर्माण की सौगात मिलेगी। भूमिपूजन के मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, ने बताया कि पनागर विधायक सुशील तिवारी और बरगी विधायक नीरज सिंह लोधी की पहल और पार्षदों की अनुशंसा पर दोनो विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डो में रहने वाले नागरिकों को राहत पहुॅंचाने एवं सुगम आवागमन के लिए 2 करोड़ 21 लाख 42 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गयी। जिसके अंतर्गत आज उक्त स्वीकृत राशि से विकास कार्यो को प्रारंभ कराकर क्षेत्रीय वार्डो में रहने वाले समस्त नागरिको को अनेक विकास कार्यो की सौगात प्रदान की गयी है। इससे 3 वार्डो में रहने वाले नागरिकों के अलावा आस-पास के क्षेत्रीय आवादी को भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक सुशील तिवारी ‘‘इन्दू’’ एवं नीरज सिंह लोधी ने बताया कि संभाग क्र. 15 अंतर्गत कायाकल्प अभियान फेस-2 वार्ड 73 अंतर्गत बायपास मार्ग पर शुभम ट्रेडर्स के बाजू से चौरसिया आटा चक्की तक एवं मनोकामना किराना से पटैल होटल पाटन बायपास तक एम-30 सी.सी. सड़क, कायाकल्प अभियान फेस-2 वार्ड क्रमांक 75 के अंतर्गत महाराजपुर करौंदा बायपास तिराहा के पास गुलशन डेरी के बाजू से बड़ी एवं छोटी खैरी जाने वाला मार्ग पर एम-30 सी.सी. सड़क, वार्ड क्रमांक 72 के अंतर्गत कचनार सिटी फेस-2 लक्ष्मी होम्स के पास श्री अमिताभ त्रिवेदी के घर के सामने से पुलिया तक एम-30 सी.सी. सड़क, एवं वार्ड क्रमांक 72 कचनार सिटी के अंतर्गत ब्लाक ए तिलक मार्ग में महावीर निवास से जैन मंदिर तक, मुख्य मार्ग से दायें ओर बी लाइन में जयंत देश पाण्डे के घर से मनीष सोनी की ओर, मुख्य मार्ग से दायें ओर डी लाइन में इंजी. चंद्रकांत विश्वकर्मा के घर तक एम-30 सी.सी. सड़क मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। इससे यहॉं के नागरिकों को सुगम आवागमन करने में सुगमता हो सकेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी निर्माण कार्यो को पूर्ण कराकर यह सौगात नागरिकों को समर्पित की जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।