• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर की ग्रामीणों से अपील

by Manish Gautam Chiefeditor
June 27, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर की ग्रामीणों से अपील
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST कलेक्टर की ग्रामीणों से अपील सांप या जहरीले कीड़े काटने पर झाड़-फूंक और नीम-हकीम के चक्कर में न पड़ें,इलाज कराने पहुंचेंअस्पताल*

*कलेक्टर की पहल पर खितौली , बहोरीबंद सहित कई अन्य स्थानों मे एंटी स्नेक बाइट जागरूकता कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को दी गई थी सलाह*

कटनी –
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने वर्तमान मे गर्मी और उमस के साथ बारिश का मौसम आने की वज़ह से ग्रामीण क्षेत्रों मे सर्पदंश की बढ़ी घटनाओं के मद्देनजर सावधानी के तौर पर नागरिकों से अपील की है कि वे सर्पदंश या जहरीले कीड़े के काटने की घटना होने पर झाड़ -फूंक और नीम-हकीम से मरीज को ठीक कराने के चक्कर मे नहीं पड़ें। कलेक्टर ने बिना समय बर्बाद किए तत्काल मरीज को उपचार के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करने का लोगों से आग्रह किया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने आग्रह किया है कि सांप के काटने पर झाड़ – फूंक से नहीं बल्कि एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन से ही मरीज की जान बचाई जा सकती है। जिले के जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त संख्या मे उपलब्ध है । इसलिए सर्पदंश पीड़ित को यदि समय पर उपचार मिल जाये तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

ग्रामीण अंचलों में इन दिनों सर्पदंश और जहरीले कीड़े की काटने की बढ़ी घटनाओं के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने आग्रह किया है कि सर्पदंश या अन्य किसी अज्ञात कीड़े के काटने पर बिना समय गंवाए परिजन और पीड़ित व्यक्ति के पड़ोसी, नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचें। कलेक्टर ने गांवों में प्रचलित मिथक की घरेलू उपाय मिर्च या नीम के पत्ते खा लेने से जहर नहीं फैलता जैसी अफवाहों और भ्रांतियों पर अमल से बचें। श्री प्रसाद ने कहा है कि सर्पदंश पीड़ित होने पर व्यक्ति की जिंदगी बचाने के लिए एक- एक सेकंड का समय कीमती होता है। जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए सभी ग्रामीण भाई सावधान और सतर्क रहें । सर्पदंश और जहरीले कीड़े के काटने के बाद उपचार और बरती जाने वाली सावधानियां ग्रामीणों को शिक्षा और जागरूकता के प्रसार हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर विगत दिनों खितौली , बहोरीबंद सहित अन्य स्थानों में आयोजित एंटी स्नेक बाईट जागरूकता कार्यशाला में दी जा चुकी है।
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ बी.के.सिंह दिखित ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि इन दिनों सर्पदंश और जहरीले कीड़े के काटने की घटनायें अधिक हो रही है। इनके काटने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल मे पीड़ित को पहुंचायें। झाड़-फूंक का सहारा न लें। अस्पताल ले जाने पर और समय पर एंटी वेनम इंजेक्शन लगने से सर्पदंश पीडित की जान बचाई जा सकती है।

*सांप काटने के मरीज अधिक*
डाक्टर्स के मुताबिक सांप काटने के केस ग्रामीण क्षेत्र से अधिक आते है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से आमजन की तरह ही जीव जंतु भी अधिक परेशान है। वे अपने बिलों से बाहर निकलते है और खेतों आदि में काम करने वाले लोग अनजाने में सर्पदंश का शिकार बन जाते है।
*जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचें*
डॉक्टर्स का कहना है कि सांप अगर काट ले तो बिल्कुल भी देर नहीं करे और ना घबरायें। कोशिश करें कि जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे। सांप कांटने वाली जगह पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। उस जगह को कपडे से भी न बांधे और न ही सांप के जहर को मुंह से बाहर निकालें।
हर सांप विषैला नहीं होता
काटने वाले सभी सांप विषैले नहीं होते है। इसलिए सर्पदंश पीड़ित को घबराना नहीं चाहिए। सामान्यतः जहरीले सांपों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते है। जबकि गैर विषैले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान हो सकते है। परंतु ये निशान दिखाई नहीं देते है। इसलिए सांप के काटने पर निशान नहीं दिखाई देने पर यह सोचना गलत होगा कि सांप ने नहीं काटा है। सांप के काटने पर करीब- करीब 95 प्रतिशत मामलों मे पहला लक्षण नींद का आना है। इसके साथ ही निगलने या सांस लेने मे तकलीफ होती है। आमतौर पर सांप काटने के आधे घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नर्सिंग संस्थाओं में अनियमितता पर 6 निरीक्षणकर्ताओं पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

जबलपुर में मृत जानवरों के अवशेष मिलने पर प्राथमिक जाँच SDM/SDOP/CMO/तहसीलदार/थाना प्रभारी और पशु चिकित्सक से कराई गई. अवशेष का शव परीक्षण पशु चिकित्सक द्वारा किया गया.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d